Bihar News: सीतामढ़ी में सहपाठी ने चाकू मारकर आंत निकाल लिया बाहर, फिर चिकित्सक ने…

Updated:
विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर

Bihar News: बिहार के सीतामढ़ी एक युवक के सहपाठियों के द्वारा चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया है. यह घटना शहर के रिंग बांध रोड की है.

विज्ञापन

Bihar News: बिहार के सीतामढ़ी नगर थाना क्षेत्र के पीली कोठी रिंग बांध के पास शनिवार की दोपहर में कुछ युवकों ने चाकू मारकर एक छात्र को बुरी तरह से जख्मी कर दिया. चाकू छात्र के पेट व बायें कंधे में लगी है. पेट में चाकू लगने से उसका आंत बाहर आ गया था. जख्मी की पहचान थाना क्षेत्र के चकमहिला निवासी गजेन्द्र प्रसाद यादव के 16 वर्षीय पुत्र रवि कुमार के रूप में किया गया है. जख्मी छात्र को परिजनों ने स्थानीय लोगों के सहयोग से सदर अस्पताल में भर्ती कराया. प्राथमिक उपचार के बाद जख्मी को एसकेएमसीएच, मुजफ्फरपुर रेफर कर दिया गया. लेकिन परिजनों ने जख्मी को शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया.

दो युवक को हिरासत में लेकर पुलिस कर रही पूछताछ

चाकूबाजी की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर दो युवक सचिन कुमार व अवनीश कुमार को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही. जानकारी के अनुसार, जख्मी छात्र रवि कुमार पीली कोठी स्थित एक संस्थान में पढ़ने गया था, जहां किसी बात को लेकर उसे अपने साथ पढ़ने वाले छात्र से विवाद हो गया. विवाद के बाद आरोपी छात्र ने शहर स्थित एक छात्रावास के कुछ अन्य छात्रों के साथ मिलकर रवि कुमार पर चाकू से हमला कर दिया. आरोपी ने रवि कुमार के पेट व बायें कंधे पर चाकू से हमला कर दिया, जिस कारण पेट की आंत बाहर निकल गयी. तत्काल जख्मी छात्र को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया. अस्पताल के चिकित्सक डॉ वरुण कुमार ने बताया कि छात्र की स्थिति गंभीर है. वैसे आपरेशन कर उसे आइसीयू में रखा गया है.

Also Read: Bihar News: रेलकर्मी और शिक्षक ने कामवाली को टैबलेट खिलाकर किया घिनौना काम, फिर हैवानियत के सारी हदें कर दी पार

बोले अधिकारी

थानाध्यक्ष विनय प्रताप सिंह ने बताया कि इस मामले में दो युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. वहीं जख्मी छात्र अभी कुछ बता पाने की स्थिति में नहीं है. इस संबंध में आवेदन नहीं दिया गया है. वैसे पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर घटना के कारणों की जांच में लगी है.

विज्ञापन
Radheshyam Kushwaha

लेखक के बारे में

By Radheshyam Kushwaha

राधेश्याम कुशवाहा ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से MJ (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म) की शिक्षा प्राप्त करने के बाद अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत भोपाल से प्रकाशित राज एक्सप्रेस समाचार पत्र से की. इसके बाद उन्होंने समय जगत, राजस्थान पत्रिका और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं. वर्तमान में वे प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म, अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 13 वर्षों का अनुभव रखने वाले राधेश्याम कुशवाहा को ज्योतिष शास्त्र, पंचांग गणना, ग्रह गोचर, नक्षत्र परिवर्तन, व्रत-त्योहारों की तिथियों तथा शुभ मुहूर्तों का गहन ज्ञान है. अपनी विशेषज्ञता के आधार पर वे धर्म-अध्यात्म और राशिफल से जुड़ी सटीक, तथ्यपरक एवं विश्वसनीय खबरें लिखते हैं. धार्मिक ग्रंथों के अध्ययन में उनकी विशेष रुचि है. इसके अलावा राजनीति, अपराध और प्रेरणादायक (पॉजिटिव) विषयों पर लेखन में भी उनकी गहरी रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन