बाइक सर्विसिंग कराने गया था युवक, होटल के पास बुलाकर पेट और छाती में मारा चाकू

Updated:
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर

प्रतीकात्मक तस्वीर

रीगा थाना क्षेत्र के भोरहा चौक पर बेला के युवक प्रिंस कुमार पर चाकू से जानलेवा हमला। पुलिस ने समीर और रुस्तम समेत पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की।

विज्ञापन

Sitamarhi News: थाना क्षेत्र के भोरहा चौक के पास एक युवक पर चाकू से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया गया. घायल की पहचान बेला थाना क्षेत्र के बंजरही गांव निवासी श्यामबाबू राय के पुत्र प्रिंस कुमार के रूप में हुई है. घटना के बाद उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया.

बाइक सर्विसिंग के दौरान बुलाकर किया हमला

पीड़ित ने थाना में दिए आवेदन में बताया है कि वह अपने दोस्त अभिनंदन कुमार के साथ बाइक की सर्विसिंग कराने गौशाला चौक स्थित बजाज सर्विस सेंटर गया था.

आरोप है कि इसी दौरान परमानंदपुर निवासी समीर और गौशाला चौक निवासी रुस्तम कुमार ने फोन कर उसे बुलाया और एक होटल के पास ले गए.

पेट और छाती पर किए गए वार

प्राथमिकी के अनुसार, वहां पहुंचते ही आरोपियों ने ताबड़तोड़ चाकू से हमला कर दिया. हमले में एक वार पेट और दूसरा छाती पर किया गया, जिससे प्रिंस कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया.

घटना के बाद उसके साथ मौजूद दोस्त अभिनंदन कुमार ने उसे तत्काल सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज कराया गया.

पांच लोगों के खिलाफ दर्ज हुई प्राथमिकी

घायल युवक के आवेदन पर रीगा थाना में समीर और रुस्तम कुमार सहित तीन अज्ञात लोगों को आरोपी बनाते हुए प्राथमिकी दर्ज की गई है.

पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई कर रही है.

यह भी पढ़ें: पहले शादी का झांसा, फिर कोर्ट मैरिज... अब 5 लाख दहेज नहीं देने पर घर से निकालने का आरोप


विज्ञापन
राकेश कुमार राज

लेखक के बारे में

By राकेश कुमार राज

राकेश पिछले 23 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे प्रिंट और डिजिटल दोनों माध्यमों का व्यापक अनुभव रखते हैं. राकेश क्राइम रिपोर्टिंग के अलावा सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को करीब से समझने के लिए जाने जाते हैं. देश-विदेश की घटनाओं, बिहार की राजनीति और दिलचस्प किस्से-कहानियों में उनकी विशेष रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन