sitamarhi news: पूर्व के विवाद को लेकर मारपीट कर जख्मी किया, प्राथमिकी

Edited by VINAY PANDEY
Updated:
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के रेवासी गांव में पूर्व के विवाद को लेकर एक व्यक्ति को मारपीट कर जख्मी कर दिया. इस संबंध में रेवासी गांव निवासी पुनीत ठाकुर ने थाना में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज करायी है.

विज्ञापन

रीगा. थाना क्षेत्र के रेवासी गांव में पूर्व के विवाद को लेकर एक व्यक्ति को मारपीट कर जख्मी कर दिया. इस संबंध में रेवासी गांव निवासी पुनीत ठाकुर ने थाना में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज करायी है. प्राथमिकी में प्रमोद ठाकुर, सुबोध ठाकुर, अनेक ठाकुर, भिखारी ठाकुर, बिजली ठाकुर को आरोपित किया है. जेब से पांच हजार रुपया भी छीनने का आरोप लगाया है.

15 लोगों के विरुद्ध बिजली चोरी की प्राथमिकी

सुप्पी. विद्युत विभाग के कनीय विद्युत अभियंता मनोज कुमार ने थाना में आवेदन देकर बिजली ऊर्जा चोरी की प्राथमिकी दर्ज करायी है. प्राथमिकी में सोनाखान निवासी बबन कुमार साह, मसाही गांव निवासी राम निहोरा पांडेय, रामनगरा वार्ड नंबर तीन निवासी रामस्वार्थ ठाकुर, सीमा देवी, ढेंग गांव निवासी नाथू राय, रमनगरा निवासी मीरा देवी, मोहनी मंडल निवासी गीता देवी, मरपा ईश्वर दास निवासी रामबाबू साह, सोनौल खान निवासी मो कमरुद्दीन, शकील आलम, रमनगरा निवासी मो हफीज, सोनौल खान निवासी चिंता देवी, मोहनी मंडल वार्ड नंबर तीन निवासी आफताब आलम, महताब आलम को आरोपित किया गया है. सभी पर अलग-अलग राशियों में जुर्माना भी लगाया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VINAY PANDEY

लेखक के बारे में

By VINAY PANDEY

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन