पेंशन योजनाओं के क्रियान्वयन में बाजपट्टी अव्वल तो सुप्पी अंतिम पायदान पर

Updated:
विज्ञापन
पेंशन योजनाओं के क्रियान्वयन में बाजपट्टी अव्वल तो सुप्पी अंतिम पायदान पर

वृद्धजन, विधवा व दिव्यांगजन के विभिन्न पेंशन योजनाओं के क्रियान्वयन में बाजपट्टी प्रखंड ने रिकॉर्ड कायम किया है.

विज्ञापन

सीतामढ़ी/परिहार. वृद्धजन, विधवा व दिव्यांगजन के विभिन्न पेंशन योजनाओं के क्रियान्वयन में बाजपट्टी प्रखंड ने रिकॉर्ड कायम किया है. सामाजिक सुरक्षा कोषांग द्वारा यह उपलब्धि प्राप्त किया गया है. पिछले कई माह से अंतिम पायदान पर चल रहे उक्त योजनाओं का प्रगति दिसंबर माह में रफ्तार पकड़ा है. बताया गया है कि डीएम रिची पांडेय के निर्देश पर कोषांग ने रैंकिंग सुधार के लिए कार्य योजना तैयार किया. सहायक निदेशक अमूल्य रत्न ने रैंकिंग में सुधार करने का जो प्रयास किया, वह प्रशंसनीय है. जिला से प्राप्त विभागीय रिपोर्ट के अनुसार जिले में बाजपट्टी प्रखंड अव्वल स्थान पर है. वहीं, दूसरे स्थान पर सोनबरसा, तीसरे स्थान पर बेलसंड व चौथे स्थान पर परिहार पहुंच गया है. इसके बाद रुन्नीसैदपुर, सुरसंड, बथनाहा, पुपरी ,बोखड़ा, डुमरा, मेजरगंज,रीगा, चरौत, परसौनी, बैरगनिया, नानपुर व अंतिम पायदान पर सुप्पी प्रखंड है. बताया गया कि बड़ी संख्या में लंबित आवेदनों को दिसंबर माह तक शत-प्रतिशत निष्पादित करने के लिए जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग ने प्रत्येक बुधवार को प्रखंड कार्यालय में पेंशन शिविर का आयोजन कराने का निर्णय लिया था. इस शिविर के माध्यम से सभी तरह के पेंशन से संबंधित लंबित व त्रुटि सुधार के लंबित आवेदनों का निष्पादन कराया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Vinay Pandey

लेखक के बारे में

By Vinay Pandey

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन