डुमरा में पिकअप वैन की टक्कर में ऑटो चालक जख्मी

Updated at : 04 Oct 2024 6:52 PM (IST)
विज्ञापन
डुमरा में पिकअप वैन की टक्कर में ऑटो चालक जख्मी

डुमरा थाना के मुरादपुर चौक(सीतामढ़ी-मुजफ्फरपुर एनएच 77) के पास शुक्रवार की दोपहर पिकअप वैन व ऑटो में टक्कर हो गयी.

विज्ञापन

सीतामढ़ी. डुमरा थाना के मुरादपुर चौक(सीतामढ़ी-मुजफ्फरपुर एनएच 77) के पास शुक्रवार की दोपहर पिकअप वैन व ऑटो में टक्कर हो गयी. इस दुर्घटना में ऑटो चालक बुरी तरह जख्मी हो गया. संवाद प्रेषण तक जख्मी चालक की पहचान नहीं हो पायी है. स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से इलाज हेतु उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, डुमरा भेजा गया है. उसकी हालत चिंताजनक बतायी जा रही है. इस दौरान स्थानीय ग्रामीणों व राहगीरों की भीड़ जमा हो गयी. सूचना मिलने के बाद स्थानीय थाने की पुलिस पहुंंचकर छानबीन किया. जानकारी के अनुसार, सीतामढ़ी से मुजफ्फरपुर की तरफ जा रही ऑटो(बीआर 06 पीसी 5668) की मुजफ्फरपुर से सीतामढ़ी की ओर आ रही तेज रफ्तार पिकअप वैन(बीआर 06 जीइ 9690) की आमने-सामने की टक्कर हो गयी. टक्कर के बाद ऑटो चालक बुरी तरह जख्मी हो गया. टक्कर की आवाज सुनकर चौक पर मौजूद दुर्गा पूजा समिति के सदस्य व स्थानीय ग्रामीण दौड़े. ऑटो में फंसे चालक को बाहर निकाला. इस टक्कर के बाद घटनास्थल पर जाम की स्थिति बन गयी. स्थानीय लोगों द्वारा दूरभाष पर सूचना दिये जाने पर पुलिस वहां पहुंची.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन