पटना जाने के दौरान एंबुलेंस का ऑक्सीजन खत्म, बच्चे ने तोड़ा दम
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 17 Apr 2024 9:10 PM
निजी एंबुलेंस संचालक व चालक की बड़ी लापरवाही सामने आयी है. सीतामढ़ी से पटना रेफर होने के दौरान बीच रास्ते में एंबुलेंस में रखे ऑक्सीजन सिलेंडर से ऑक्सीजन खत्म हो गया, जिससे पटना पहुंचते ही बच्चे की निजी अस्पताल में मौत हो गयी.
सीतामढ़ी. निजी एंबुलेंस संचालक व चालक की बड़ी लापरवाही सामने आयी है. सीतामढ़ी से पटना रेफर होने के दौरान बीच रास्ते में एंबुलेंस में रखे ऑक्सीजन सिलेंडर से ऑक्सीजन खत्म हो गया, जिससे पटना पहुंचते ही बच्चे की निजी अस्पताल में मौत हो गयी. इस संबंध में दरभंगा जिले के जाले थाना क्षेत्र के सहसपुर गांव निवासी प्रह्लाद कुमार झा ने मंगलवार की देर शाम नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है. प्राथमिकी में निजी एंबुलेंस (बीआर 0जेपीके 6293) के चालक को आरोपित किया है. प्राथमिकी में बताया है कि पुत्र की तबीयत खराब होने पर एंबुलेंस लेकर पटना की तरफ निकल गये. आधा रास्ता पार करने पर एंबुलेंस चालक ने बताया कि एंबुलेंस गाडी में ऑक्सीजन नहीं है, जिसके कारण एंबुलेंस आगे नहीं बढ सकता है. तब दूसरे एंबुलेंस की व्यवस्था की गयी. इसके कारण एंबुलेंस आने में काफी लेट हो गया. किसी तरह पटना के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया. जांच के बाद चिकित्सक के द्वारा बच्चे को वेंटिलेटर पर रखा गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी. पूछे जाने पर एंबुलेंस के संचालक अरविंद कुमार ने बताया कि एंबुलेंस को व्यवस्थित करके भेजा जाता है. अगर ऑक्सीजन नहीं था तो यह चालक की लापरवाही है. नगर थानाध्यक्ष विनय प्रताप सिंह ने बताया कि जिस एंबुलेंस से बच्चे को रेफर किया गया था, उसमें ऑक्सीजन रास्ते में खत्म होने की बात सामने आयी है. इस मामले में मृत बच्चे के पिता की ओर से प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. इस मामले में अग्रेत्तर विधि सम्मत कार्रवाई की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










