ePaper

भिट्ठा में इश्तिहार वारंटी गिरफ्तार

Updated at : 31 Oct 2025 7:12 PM (IST)
विज्ञापन
भिट्ठा में इश्तिहार वारंटी गिरफ्तार

भिट्ठा थाने की पुलिस ने गुरुवार की रात सुरसंड थाना क्षेत्र के मकुनहिया गांव में छापेमारी कर जमीन से संबंधित फ्रॉड करने के मामले में फरार इश्तिहार वारंटी को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया.

विज्ञापन

सुरसंड. भिट्ठा थाने की पुलिस ने गुरुवार की रात सुरसंड थाना क्षेत्र के मकुनहिया गांव में छापेमारी कर जमीन से संबंधित फ्रॉड करने के मामले में फरार इश्तिहार वारंटी को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया. थानाध्यक्ष मनोज कुमार के नेतृत्व में गिरफ्तार धर्मानंद झा के पुत्र वरुण कुमार झा को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

29 बोतल देसी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

सुरसंड. संध्या गश्ती पर निकली स्थानीय पुलिस ने गुरुवार को थाना क्षेत्र के धनाड़ी मोड़ के समीप एसएच 87 पर नेपाल से तस्करी कर लायी जा रही 300 एमएल का 29 बोतल देसी शराब के साथ एक बाइक सवार तस्कर को गिरफ्तार कर लिया. उसकी पहचान नानपुर थाना क्षेत्र के विश्वनाथपुर वार्ड संख्या 10 निवासी हरिश्चंद्र मंडल के पुत्र भोला कुमार के रूप में हुई है. थानाध्यक्ष लालकिशोर गुप्ता ने बताया कि प्रशिक्षु पुअनि राजीव कुमार पांडेय के नेतृत्व में बरामद शराब व एमएच 12एफडब्ल्यू 8655 नंबर की बाइक को जब्त कर आरोपी के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करते हुए उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

330 बोतल देसी शराब जब्त, तस्कर फरार

सुरसंड. इंडो-नेपाल बॉर्डर पर गश्त लगा रहे स्थानीय कैंप के एसएसबी जवानों ने गुरुवार की रात पिलर संख्या 303/8 के समीप से नेपाल से तस्करी कर लायी जा रही 300 एमएल का 330 बोतल देसी शराब जब्त कर लिया. जबकि जवानों को देखते ही तस्कर अंधेरा का फायदा उठाकर भाग निकला. एसएसबी के सहायक उपनिरीक्षक सामान्य विश्वम्भर दयाल के नेतृत्व में जब्त किए गए शराब को सुरसंड थाना के हवाले कर दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VINAY PANDEY

लेखक के बारे में

By VINAY PANDEY

VINAY PANDEY is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन