sitamarhi news: बहला फुसलाकर अपहरण करने का लगाया आरोप, प्राथमिकी

Edited by VINAY PANDEY
Updated:
विज्ञापन

इंस्टाग्राम से बहला फुसलाकर एक लड़की का अपहरण कर लिया गया है. इस घटना को लेकर अपह्त लड़की के पिता ने थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है.

विज्ञापन

पुपरी. इंस्टाग्राम से बहला फुसलाकर एक लड़की का अपहरण कर लिया गया है. इस घटना को लेकर अपह्त लड़की के पिता ने थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है. जिसमें नालंदा जिला अंतर्गत एकंगसराय थाना के मुजाहितपुर निवासी राजकिशोर पासवान, उंसके पुत्र जितेंद पासवान, उसकी पत्नी व मोबाइल नंबर 9523928274 के धारक शिक्षिका गायत्री देवी को नामजद आरोपी बनाया गया है. अपह्ता के पिता ने पुलिस को आवेदन दिया है कि इंस्टाग्राम पर उसकी बेटी को जितेंद्र पासवान ने बहला फुसलाकर अगवा कर लिया. 210 बोतल सौंफी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार पुपरी. मद्य निषेध विभाग की टीम ने भिट्ठामोड़ चेक पोस्ट के समीप वाहन चेकिंग के दौरान 210 बोतल नेपाली सौंफी शराब के साथ बाइक सवार तस्कर को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार तस्कर की पहचान नुनाही निवासी कमल सहनी के पुत्र नीतीश कुमार के रुप में की गयी है. इस संबंध में जमादार आनंद कुमार के आवेदन पर मद्य निषेध थाना में प्राथमिकी दर्ज की गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VINAY PANDEY

लेखक के बारे में

By VINAY PANDEY

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन