20 पीस नशीली सुई के साथ युवक गिरफ्तार

Published by : VINAY PANDEY Updated At : 14 Aug 2025 10:17 PM

विज्ञापन

नगर थाने की पुलिस ने बुधवार की देर शाम रिंग बांध जानकी स्थान के पास छापेमारी कर 20 पीस नशीली सुई के साथ एक युवक को गिरफ्तार कर लिया.

विज्ञापन

सीतामढ़ी. नगर थाने की पुलिस ने बुधवार की देर शाम रिंग बांध जानकी स्थान के पास छापेमारी कर 20 पीस नशीली सुई के साथ एक युवक को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार युवक की पहचान स्थानीय निवासी मिंटू कुमार के रुप में की गयी है. नगर थानाध्यक्ष विनय प्रताप सिंह ने बताया कि सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार युवक को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

चोरी मामले का फरार आरोपित गिरफ्तार

सीतामढ़ी. नगर थाने की पुलिस ने बुधवार की शाम कोट बाजार मोहल्ले में छापेमारी कर चोरी मामले के आरोपित व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार जितेंद्र कुमार उर्फ कालिया कोट वार्ड नंबर 17 का रहनेवाला है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VINAY PANDEY

लेखक के बारे में

By VINAY PANDEY

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन