बेला में करेंट लगने से युवक की मौत

Updated:
विज्ञापन
बेला में करेंट लगने से युवक की मौत

थाना क्षेत्र के नरगा गांव में सोमवार को बिजली के करेंट लगने से एक युवक की मौत हो गयी.

विज्ञापन

बेला. थाना क्षेत्र के नरगा गांव में सोमवार को बिजली के करेंट लगने से एक युवक की मौत हो गयी. मृतक की पहचान नरगा गांव निवासी रउदी साह के पुत्र मनोज साह(30 वर्ष) के रुप में की गयी है. सूचना मिलने पर थाने की पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंंचकर छानबीन की. पुलिस ने पंचनामा तैयार कर शव को पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल भेज दिया. घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है. बताया गया है कि मनोज दीवार पर चढ़कर केला का पत्ता कट रहा था. इसी दौरान वह ऊपर से गुजर रहे करेंट प्रवाहित तार की चपेट में आ गया. जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया. इलाज के लिए ले जाने के क्रम में रास्ते में ही उसकी मौत हो गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Vinay Pandey

लेखक के बारे में

By Vinay Pandey

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन