sitamarhi news: बैंक में महिला से 48 हजार रुपये की ठगी, प्राथमिकी

Edited by VINAY PANDEY
Updated:
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के रामनगर गांव निवासी मो साबिर की पत्नी रैफुल से अज्ञात ठगों के द्वारा करीब 48 हजार रुपये की ठगी कर लिये जाने का मामला सामने आया है.

विज्ञापन

रून्नीसैदपुर. थाना क्षेत्र के रामनगर गांव निवासी मो साबिर की पत्नी रैफुल से अज्ञात ठगों के द्वारा करीब 48 हजार रुपये की ठगी कर लिये जाने का मामला सामने आया है. जानकारी के अनुसार मो साबिर की पत्नी रैफुल प्रखंड मुख्यलय स्थित बैंक आफ इंडिया की शाखा से मंगलवार को पैसे की निकासी करने गयी थी. वहां पर उसने पूर्व से मौजूद एक व्यक्ति से निकासी फार्म भरवाया तथा बैंक से करीब 48 हजार रुपये की निकासी की. बताया है कि बैंक में उसने जिससे निकासी फार्म भरवाया था, वह व्यक्ति उसे मिला तथा एक नोट के बंडल दिखाते हुये कहा कि इस बंडल में मेरे तीन लाख रुपये हैं, आप तत्काल इसे अपने पास रखें तथा जो निकासी किये हैं वह रुपया आप मुझे दे दें. मैं एक जरूरी काम करके आता हूं. उसके बाद इसमें से आपको आपका पैसा वापस लौटा दूंगा. इतना कहने के बाद उस ठग ने उसे वह बंडल थमा दिया तथा निकासी किये हुये पैसे को वह उससे लेकर वहां से चंपत हो गया. सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची तथा ठग की पहचान करने के लिये बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाला. थानाध्यक्ष मुकेश कुमार के अनुसार, पीड़िता के द्वारा अभी तक थाने में लिखित आवेदन नहीं दी गयी है, जिसके कारण प्राथमिक की दर्ज नहीं की जा सकी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VINAY PANDEY

लेखक के बारे में

By VINAY PANDEY

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन