Sitamarhi : बथनाहा में झंडा देखने गयी युवती से सामूहिक दुष्कर्म
Author Rakesh kumar raj
Updated:
विज्ञापन

बथनाहा थाना क्षेत्र के कमलदह गांव में महावीरी झंडा देखने गयी एक युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है.
विज्ञापन
सीतामढ़ी
. बथनाहा थाना क्षेत्र के कमलदह गांव में महावीरी झंडा देखने गयी एक युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है. पीड़िता ने इस संबंध में महिला थाना में एफआइआर दर्ज करायी है, जिसमें गांव के रामा कुमार समेत चार लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया गया है. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पीड़िता को सदर अस्पताल भेजकर मेडिकल जांच करायी है. पुलिस के अनुसार, घटना नौ अक्टूबर की बतायी जा रही है, जब युवती महावीरी झंडा देखने गयी थी. उसी दौरान कुछ युवकों ने जबरन उसे पकड़ लिया और उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया. ��ीड़िता ने बताया कि घटना के बाद वह डरी-सहमी रही, लेकिन साहस जुटाकर उसने महिला थाना में जाकर पूरे मामले की जानकारी दी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन

लेखक के बारे में
By राकेश कुमार राज
राकेश पिछले 23 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे प्रिंट और डिजिटल दोनों माध्यमों का व्यापक अनुभव रखते हैं. राकेश क्राइम रिपोर्टिंग के अलावा सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को करीब से समझने के लिए जाने जाते हैं. देश-विदेश की घटनाओं, बिहार की राजनीति और दिलचस्प किस्से-कहानियों में उनकी विशेष रुचि है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










