बिहार : सीतामढ़ी में बस पलटी, 27 बाराती जख्मी

सीतामढ़ी:बिहार के सीतामढ़ी में आज सुबह बारातियों से भरी बस दुर्घटनाग्रस्त हो गया. हादसे में दो दर्जन से अधिक बाराती जख्मी हो गये. सभीघायलों को पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के लिए डुमरा पीएचसी में भर्ती कराया गयाहै. जहांदस बाराती की गंभीर हालत को देखते हुए इलाज में सदर अस्पताल रेफर कर […]
सीतामढ़ी:बिहार के सीतामढ़ी में आज सुबह बारातियों से भरी बस दुर्घटनाग्रस्त हो गया. हादसे में दो दर्जन से अधिक बाराती जख्मी हो गये. सभीघायलों को पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के लिए डुमरा पीएचसी में भर्ती कराया गयाहै. जहांदस बाराती की गंभीर हालत को देखते हुए इलाज में सदर अस्पताल रेफर कर दिया है.
ट्रक-एंबुलेंस में टक्कर, छह जख्मी
बारातियों ने मुताबिक बारात बस से मुजफ्फरपुर जिले के औराई थाना क्षेत्र के बाथ बनौल गयी थी. रात करीब एक बजे बारात की बस मटियार कला लौट रही थी. इस दौरान मुरादपुर फोर लेन सड़क के समीप करीब 3 बजे सुबह अचानक तेज आवाज के साथ बस का टायर फट गया और बस अनियंत्रित हो गयी और सड़क किनारे लगे बिजली के पोल को तोड़ते हुए खेत में उतर गयी. घटना के बाद किसी तरह बाराती बस से बाहर निकले. जिसके बाद पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भरती कराया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




