दो और नॉन बैंकिंग संस्थान सील, छह लोग गिरफ्तार

Published at :02 Mar 2017 4:41 AM (IST)
विज्ञापन
दो और नॉन बैंकिंग संस्थान सील, छह लोग गिरफ्तार

सीतामढ़ी : पुलिस ने शहर के दो और नॉन बैंकिंग कंपनियों के शाखा कार्यालयों को सील कर दिया है. इन पर आरबीआइ के आदेश बिना लोगों से रुपये जमा करने का आरोप है. यह कार्रवाई महुआ डेयरी बैंक व समृद्ध जीवन नाम की दो कंपनियों पर हुई है. इस दौरान कैशियर समेत छह कर्मियों को […]

विज्ञापन

सीतामढ़ी : पुलिस ने शहर के दो और नॉन बैंकिंग कंपनियों के शाखा कार्यालयों को सील कर दिया है. इन पर आरबीआइ के आदेश बिना लोगों से रुपये जमा करने का आरोप है. यह कार्रवाई महुआ डेयरी बैंक व समृद्ध जीवन नाम की दो कंपनियों पर हुई है. इस दौरान कैशियर समेत छह कर्मियों को गिरफ्तार किया गया है. साथ ही कंप्यूटर,

लैपटॉप, पासबुक व रसीद समेत महत्वपूर्ण कागजात जब्त किया गया है.

वरीय उप समाहर्ता निवेदिता के नेतृत्व में डीएसपी सदर कुमार वीर धीरेंद्र, नगर इंस्पेक्टर मुकेश चंद्र कुंवर व मेहसौल ओपी प्रभारी औरंगजेब आलम की टीम ने सुरसंड रोड स्थित अमूल्या संचय बैंक के शाखा कार्यालय में छापेमारी की. इस दौरान टीम ने कैशियर से लंबी पूछताछ की. संतोषजनक जवाब व कागजात नहीं उपलब्ध कराने पर टीम ने कैशियर नगर थाना के लोहियानगर भवदेपुर निवासी अर्चना कुमारी व अनुसेवी कमलेश कुमार को गिरफ्तार लिया. हालांकि, छापेमारी की सूचना के बाद शाखा प्रबंधक नानपुर थाना के महुआगाछी
देखें पेज तीन भी
दो और नॉन बैंकिंग
निवासी संतोष कुमार पांडेय फरार हो गया. टीम ने यहां से कंप्यूटर, पासबुक व रसीद समेत महत्वपूर्ण कागजात जब्त कर शाखा को सील कर दिया.
इधर, शहर के डुमरा रोड मेहसौल चौक स्थित समृद्ध जीवन नामक नॉन बैंकिंग कार्यालय में अधिकारियों की टीम ने बुधवार को लगातार दूसरे दिन भी लंबी पूछताछ की. पूछताछ के बाद लैपटॉप, कंप्यूटर व महत्वपूर्ण कागजात जब्त कर कार्यालय को सील कर दिया. यहां से चार कर्मियों को गिरफ्तार िकया गया. गिरफ्तार कर्मियों में मणिकांत कुमार, राजन कुमार, कन्हैया कुमार व संजीव कुमार शामिल हैं.
दो दिनों में 12 गिरफ्तार
दो दिनों के भीतर चार नॉन बैंकिंग संस्थानों को सील करते हुए प्रशासन की टीम ने 12 लोगों को गिरफ्तार किया है. इसके पूर्व मंगलवार को शहर स्थित अमूल्या संचय बैंक व मेजरगंज स्थित महुआ डेयरी बैंक को सील किया गया था. वहीं, छह लोगों को गिरफ्तार किया गया था. पुलिस-प्रशासन की इस कार्रवाई से नॉन बैंकिंग संस्थानों के संचालक व कर्मियों में हड़कंप मच गया है.
शहर में दूसरे िदन भी पुिलस व प्रशासन की कार्रवाई जारी
समृद्ध जीवन व महुआ डेयरी बैंक की शाखा में हुई छापेमारी
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन