दूसरे दिन भी हुई कार्रवाई िचटफंड कंपनी में हड़कंप
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :02 Mar 2017 4:39 AM (IST)
विज्ञापन

सीतामढ़ी : नन बैंकिंग संस्थानों के खिलाफ जारी अभियान के तहत पुलिस-प्रशासन की टीम ने बुधवार को दूसरे दिन भी सीतामढ़ी शहर में छापेमारी कर सुरसंड रोड स्थित महुआ डेयरी बैंक व डुमरा रोड स्थित समृद्ध जीवन को सील कर लिया. वहीं कैशियर समेत छह को गिरफ्तार कर लिया. जबकि गोशाला व भवदेपुर में छापेमारी […]
विज्ञापन
सीतामढ़ी : नन बैंकिंग संस्थानों के खिलाफ जारी अभियान के तहत पुलिस-प्रशासन की टीम ने बुधवार को दूसरे दिन भी सीतामढ़ी शहर में छापेमारी कर सुरसंड रोड स्थित महुआ डेयरी बैंक व डुमरा रोड स्थित समृद्ध जीवन को सील कर लिया.
वहीं कैशियर समेत छह को गिरफ्तार कर लिया. जबकि गोशाला व भवदेपुर में छापेमारी को गयी टीम खाली हाथ लौटी. वजह कई संस्थानों में ताले लटके रहे. मंगलवार से जारी अभियान के बाद चिटफंड कंपनी के संचालकों व कर्मियों में हड़कंप मच गया है. मंगलवार को मेजरगंज स्थित महुआ डेयरी बैंक व शहर स्थित अमूल्या संचय बैंक को सील किया गया था. इसके साथ ही नन बैंकिंग कंपनियों में हड़कंप मच गया है. बुधवार को जिले के अधिकांश ननबैंकिंग कार्यालयों में ताले लटके रहे,
वहीं शाखा प्रबंधक समेत अन्य कर्मी फरार हो गये है. जबताते चले की कम समय में अधिक लाभ और सस्ते दर पर ऋण उपलब्ध कराने का लालच दे कर गरीबों की खून पसीने की कमाई जमा करा फिर गायब होने वाले नॉनबैंकिंग कंपनियों के खिलाफ पुलिस-प्रशासन द्वारा कार्रवाई शुरू की गयी है. इसके तहत दूसरे दिन भी छापेमारी जारी रहीं.
उधर, पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार छह कर्मियों के खिलाफ थाने में प्राथमिकी दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. वहीं बुधवार को गिरफ्तार लोगों के खिलाफ थाने में प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया जारी है.
नन बैंकिंग कंपनियों पर हुई कार्रवाई
कई संस्थानों में ताला लगा, संचालक व कर्मी हुए फरार
गिरफ्तार लोगों को पुलिस ने हिरासत में भेजा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










