ePaper

पूर्व RJD सांसद के पेट्रोल पंप कर्मचारी से 12 लाख से अधिक की लूट

Updated at : 30 Jan 2017 9:45 PM (IST)
विज्ञापन
पूर्व RJD सांसद के पेट्रोल पंप कर्मचारी से 12 लाख से अधिक की लूट

सीतामढ़ी : बिहार के सीतामढ़ी जिले डुमरा थाना अन्तर्गत लगमा गांव के समीप तीन मोटरसाकिल पर सवार छह अपराधियों ने प्रदेश में सत्तासीन राजद के पूर्व सांसद सीताराम यादव के पेट्रोल पंप के एक कर्मचारी से आज 12 लाख 38हजार रुपये लूट लिये. डुमरा थाना प्रभारी छोटन कुमार ने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या- 77 […]

विज्ञापन

सीतामढ़ी : बिहार के सीतामढ़ी जिले डुमरा थाना अन्तर्गत लगमा गांव के समीप तीन मोटरसाकिल पर सवार छह अपराधियों ने प्रदेश में सत्तासीन राजद के पूर्व सांसद सीताराम यादव के पेट्रोल पंप के एक कर्मचारी से आज 12 लाख 38हजार रुपये लूट लिये. डुमरा थाना प्रभारी छोटन कुमार ने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या- 77 पर हुए इस वारदात को लेकर उक्त पेट्रोल पंप कर्मी द्वारा इस मामले में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास किये जा रहे हैं.

उन्होंने बताया कि उक्त पेट्रोल पंप कर्मी एक कार से उक्त राशि को स्थानीय एक बैंक शाखा में जमा करने जा रहे थे तभी अपराधियों द्वारा उनकी कार पर गोलीबारी की गयी. जिससे उनके वाहन के असंतुलित हो जाने पर उन्होंने कार को रोक दिया. कार के रुकते ही अपराधी उनसे उक्त राशि लूटकर फरार हो गये.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन