वार्ड सदस्य की मनमानी बीडीओ से की लोगों ने शिकायत

रीगा : प्रखंड क्षेत्र के रीगा प्रथम पंचायत अंतर्गत वार्ड नंबर 1 में 21 नवंबर को वार्ड विकास समिति का गठन होना था, जिसमें सैकड़ों ग्रामीण भाग लिये. वार्ड सदस्य संजीव कुमार पासवान एवं उसका भाई रंजीत कुमार पासवान ने मनमानी करते हुए अपने चहेते को सचिव के पद पर चयन करने का प्रस्ताव रखा. […]
रीगा : प्रखंड क्षेत्र के रीगा प्रथम पंचायत अंतर्गत वार्ड नंबर 1 में 21 नवंबर को वार्ड विकास समिति का गठन होना था, जिसमें सैकड़ों ग्रामीण भाग लिये. वार्ड सदस्य संजीव कुमार पासवान एवं उसका भाई रंजीत कुमार पासवान ने मनमानी करते हुए अपने चहेते को सचिव के पद पर चयन करने का प्रस्ताव रखा. ग्रामीण सतीश कुमार राम,
वैजनाथ पासवान, उमेश राय, पवन राय, प्रमोद महतो, विनोद राय पटेल, कोदई राय व मोहम्मद जहीर साहिर समेत अन्य ने इसका विरोध किया. इस पर वार्ड सदस्य ने अपने भाई के साथ मिल कर सतीश कुमार राम व वैद्यनाथ पासवान के साथ मारपीट की. उक्त लोगों ने इसकी शिकायत बीडीओ व थानाध्यक्ष से की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










