बैंक ऑफ बड़ौदा में कैश नहीं मिलने पर ग्राहकों का हंगामा

मेजरगंज : प्रखंड मुख्यालय स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा की शाखा में मंगलवार की सुबह से ही बैंक के बाहर सैकड़ों लोगों की कतारें लग गयी. भीड़ इतनी थी कि बैंक कर्मियों के पसीने छूट रहे थे. कैश की कमी के चलते बैंक कर्मियों द्वारा भुगतान नहीं किये जाने से आक्रोशित भीड़ का जब गुस्सा फूटा […]
मेजरगंज : प्रखंड मुख्यालय स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा की शाखा में मंगलवार की सुबह से ही बैंक के बाहर सैकड़ों लोगों की कतारें लग गयी. भीड़ इतनी थी कि बैंक कर्मियों के पसीने छूट रहे थे. कैश की कमी के चलते बैंक कर्मियों द्वारा भुगतान नहीं किये जाने से आक्रोशित भीड़ का जब गुस्सा फूटा तो बैंक अधिकारियों व कर्मचारियों को बैंक छोड़ बाहर निकलना पड़ा.
भीड़ में में शामिल अधिकांश लोग रुपयेकी निकासी करने आये थे, जबकि कुछ ऐसे लोगों की भी भीड़ थी, जो अपना पुराना नोट बदलवाने आये थे. हंगामा की सूचना मिलते ही आधा दर्जन पुलिस बलों के साथ सअनी सुभाषचंद्र सिंह बैंक पहुंचकर आक्रोशित भीड़ को समझाबुझा कर शांत कराया व बैंक अधिकारियों व कर्मचारियों को अपने स्थान पर बैठाया. इस संबंध में शाखा प्रबंधक तरुण झा ने बताया कि जरूरत
अनुपात में काफी कम राशि मिल रही है. बैंक का संपर्क सीधे आरबीआई से है. सप्ताह में दो दिन रुपयेआता है, लेकिन आवश्यक मात्रा में राशि नहीं आ रही है. अगर यही हाल रहा तो बैंक कर्मियों को इसी तरह बार-बार ग्राहकों के आक्रोश का सामना करना पड़ेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










