नोटबंदी से बदलने लगीं शादियों की तिथियां

सीतामढ़ी : 1000 व 500 के नोट बंद किये जाने के बाद लोगों में मची अफरातफरी के बीच अब शादियों की तिथियां भी बदलने लगी हैं. बैंड-बाजे का कारोबार भी ठप पड़ गया है. शादी में धूमधाम मचाने वाले बैंड-बाजे की तय तिथि भी वापस होने लगी है. कारण सामने आया है कि शादी के […]
सीतामढ़ी : 1000 व 500 के नोट बंद किये जाने के बाद लोगों में मची अफरातफरी के बीच अब शादियों की तिथियां भी बदलने लगी हैं. बैंड-बाजे का कारोबार भी ठप पड़ गया है. शादी में धूमधाम मचाने वाले बैंड-बाजे की तय तिथि भी वापस होने लगी है. कारण सामने आया है कि शादी के मौके पर लाखों रुपये खर्च कर जश्न मनाने के लिए सामान्य परिवार में चार से पांच लाख रुपये चाहिए, लड़का या लड़कीवालों के पास सौ रुपये के पुराने या दो हजार के नये नोट अब तक उपलब्ध नहीं हो सके हैं. शादी के मौके पर गहने व कपड़े खरीदने के लिए बैंक से निकासी किये गये 500 व 1000 के नोटों से उनका एक भी काम-काज आगे नहीं बढ़ रहा है. स्थिति यह है कि उन्हें उक्त पैसे को न तो बैंक में डालते बन रहा है और न घर में रखते.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










