प्रमुख ने किया निरीक्षण कहीं शिक्षक थे, तो कहीं बच्चे मिले गायब

Published at :03 Nov 2016 4:50 AM (IST)
विज्ञापन
प्रमुख ने किया निरीक्षण कहीं शिक्षक थे, तो कहीं बच्चे मिले गायब

केवलपुर में छह में दो शिक्षक थे मौजूद पुपरी : प्रखंड शिक्षा समिति के सदस्य रामबाबू शर्मा व राजीव कुमार के साथ प्रमुख चंद्रकाला देवी ने बुधवार को आधा दर्जन उर्दू स्कूलों का औचक निरीक्षण किया. प्रावि उर्दू, पुपरी बाजार निर्धारित समय से एक घंटा बाद तक बंद था. उर्दू मध्य विद्यालय बछारपुर में नौ […]

विज्ञापन

केवलपुर में छह में दो शिक्षक थे मौजूद

पुपरी : प्रखंड शिक्षा समिति के सदस्य रामबाबू शर्मा व राजीव कुमार के साथ प्रमुख चंद्रकाला देवी ने बुधवार को आधा दर्जन उर्दू स्कूलों का औचक निरीक्षण किया. प्रावि उर्दू, पुपरी बाजार निर्धारित समय से एक घंटा बाद तक बंद था.
उर्दू मध्य विद्यालय बछारपुर में नौ में से पांच शिक्षक थे. बच्चे नदारद थे. एमडीएम बंद था. मवि उर्दू, केवलपुर में छह में से मात्र दो शिक्षक मौजूद थे. आधा दर्जन बच्चे थे. मध्य विद्यालय बछारपुर कन्या में न तो एक भी शिक्षक थे और न छात्र. आलम मध्य विद्यालय उर्दू, झंझिहट में भी यही स्थिति थी. मवि उर्दू, बेलमोहन, हलिम टोला में शिक्षक थे, पर छात्र नहीं. बावजूद एमडीएम बन रहा था. प्रमुख ने बताया कि उक्त स्कूलों के हालात से बीडीओ, बीइओ व एमडीएम प्रभारी को अवगत कराया गया है.
मारपीट में दो जख्मी : पुपरी .थाना क्षेत्र के झंझिहट गांव में पूर्व के विवाद को लेकर हुई मारपीट में मो मोस्तकीम शेख व मो इकबाल जख्मी हो गये. दोनों की चिकित्सा पीएचसी में की गयी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन