प्रकाश पर्व पर शहीदों के नाम जलाये गये दीये
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :01 Nov 2016 4:24 AM (IST)
विज्ञापन

शहादत को सम्मान. दीवाली के जश्न के बीच गांव से शहर तक लोग देशभक्ति की भावना से रहे ओतप्रोत पटाखा फोड़ने से लोगों ने किया परहेज सीतामढ़ी : जिले में रविवार को उत्साह व सौहार्द पूर्वक दिवाली मनायी गयी. इस बार की दिवाली की खास बात यह रही कि गांव से लेकर शहर तक लोग […]
विज्ञापन
शहादत को सम्मान. दीवाली के जश्न के बीच गांव से शहर तक लोग देशभक्ति की भावना से रहे ओतप्रोत
पटाखा फोड़ने से लोगों ने किया परहेज
सीतामढ़ी : जिले में रविवार को उत्साह व सौहार्द पूर्वक दिवाली मनायी गयी. इस बार की दिवाली की खास बात यह रही कि गांव से लेकर शहर तक लोग भगवत भक्ति के साथ-साथ देशभक्ति की भावना से भी ओत-प्रोत रहे. लोगों द्वारा देशभक्ति से जुड़े तरह-तरह के आकर्षक रंगोलियां बनाकर उस पर शहीदों के नाम दिये जलाये गये.
विभिन्न स्मारकों व सार्वजनिक स्थलों पर विभिन्न राजनीतिक दलों के लोगों व सामाजिक कार्यकर्ताओं द्वारा शहीदों के नाम पर दिये जलाये गये. शाम को सामर्थ्य के अनुसार लक्ष्मी-गणेश की अनेक प्रकार से आराधना की गयी व प्रसाद का वितरण किया गया. गांव से लेकर शहर तक हर घर व हर चौक-चौराहों को आकर्षक व रंग-बिरंगी रोशनियों से नहा दिया गया था. बच्चे रंग-बिरंगे फुलझड़ियों के साथ ही पटाखे जलाने में मशगूल दिखे तो महिलाएं लक्ष्मी-गणेश की आराधना कर उन्हें प्रसन्न करने व विभिन्न प्रकार के व्यंजन बनाने में मशगूल दिखी.
गांव से लेकर शहर तक मध्य रात्रि तक पटाखे फोड़े गये व आतिशबाजियां की गयी.
अधिकांश घर से शहीदों के नाम आकर्षक रंगोलियां बना कर उस पर कम से कम पांच दीये जलाये गये. लोगों ने एक तरह से इस बार की दिवाली शहीदों के नाम पर मनाया. दिवाली के मौके पर पर्यावरण को लेकर समाज के सभी वर्ग के लोग जागरूक दिख रहे थे. हालांकि शहर के अपेक्षा ग्रामीण क्षेत्र के लोग ज्यादा जागरूक दिखे. अधिकांश लोगों का मानना है कि गत वर्ष की अपेक्षा इस बार दिवाली में काफी कम पटाखा फोड़े गये.
शहीद मेजर चंद्रभूषण के स्मारक पर दिये जलाये: शहर के नगरपालिका मध्य विद्यालय, भवदेपुर के परिसर में स्थापित मेजर चंद्रभूषण द्विवेदी के स्मारक पर प्रसिद्ध महिला चिकित्सक डॉ रेणु चटर्जी के नेतृत्व में लोगों ने दीप जलाया. मौके पर वार्ड पार्षद पति मुकेश ठाकुर, रिटायर शिक्षक कृष्ण विनोद ठाकुर, राजू कुमार समेत अन्य मौजूद थे. इस दौरान सीमा पर तैनात जवानों के सलामती की दुआ भी मांगी गयी.
दिवाली की शाम शहीदों के नाम
जिला विधि एवं विधायी प्रकोष्ठ द्वारा अध्यक्ष बैद्यनाथ भारती के नेतृत्व में दिवाली की शाम शहीदों व सीमा की रक्षा में तैनात सैनिकों के नाम कार्यक्रम का आयोजन किया गया. मौके पर सैनिकों के प्रति आभार प्रकट किया गया. मौके पर जिला कबड्डी संघ के सचिव पंकज सिंह, शिक्षिका सुजाता चौहान, अधिवक्ता बालमुकुंद, श्वेता निशा सिंह, आकाश सिंह, सुमन सिंह, मुन्नी सिंह, बेबी सिंह, रूमा सिंह, मोनू, गोलू कार्तिकेश, निक्कू, सरिता, कुणाल, श्रुति, निधि, प्रतीक, गुलशन, साजिद, जाहिद व जाकिर समेत अन्य मौजूद थे.
अनाथ बच्चों के बीच मिठाई व पटाखों का किया वितरण: लायंस क्लब सेंट्रल द्वारा दिवाली के मौके पर रविवार को शहर स्थित श्रद्धानंद अनाथालय में अनाथ बच्चों के बीच लड्डू, मिठाई, नमकीन व पटाखों का वितरण किया गया. क्लब के अध्यक्ष राज कुमार खेमका ने अनाथालय को एक वाटर फिल्टर भी भेंट किया. अनाथालय के केयर टेकर विजय कुमार ने बताया कि लायंस क्लब सेंट्रल द्वारा अनाथालय को अक्सर सहायता प्रदान किया जाता है,
जिसके चलते यहां रह रहे बच्चों को समाज में अपनापन महसूस होता है तथा प्रसन्नता मिलती है.
मौके पर मौजूद डॉ हिमांशु कुमार ने बताया कि अनाथालय के बच्चों के लिए उनके क्लिनिक में हमेशा नि:शुल्क सेवा उपलब्ध है. मौके पर अभय प्रसाद, संजीव कुमार, राकेश कुमार, पंकज कुमार, जय प्रकाश अग्रवाल, कुमार अभिषेक व सुधीर भारद्वाज समेत अन्य मौजूद थे.
नगर थानाध्यक्ष ने अनाथ बच्चों के साथ मनाई दिवाली: नगर थानाध्यक्ष विशाल आनंद ने शहर स्थित श्रद्धानंद अनाथालय के अनाथ बच्चों के साथ दिवाली मनाया. इस दौरान उन्होंने बच्चों को मिठाइयां खिलाकर दिवाली की बधाई दी.
जनजागरण अभियान चलाया
इधर शहर के लोहापट्टी युवामंच द्वारा जन-जागरण अभियान चलाया गया, जिसमें स्वच्छ भारत अभियान, चायनीज सामानों का बहिष्कार व सेना के सम्मान का संदेश दिया गया. कार्यक्रम में गौरव, राजीव, विवेक व विश्वजीत पाठक समेत अन्य शामिल थे.
परसौनी : प्रतिनिधि के अनुसार प्रखंड में पूरे धूमधाम से दिवाली मनायी गयी. इस दौरान प्रखंड के गांवों को रंग-बिरंगी रोशनियों से नहला दिया गया था. बच्चों ने जमकर आतिशबाजियां की व पटाखे फोड़े. महिलाएं पूरे भक्तिभाव के साथ पूजा-अर्चना की व विभिन्न प्रकार का पकवान बनायी.
लोगों ने मांगी सैनिकों की सलामती की दुआ
रंगोली पर दीप जलाते बच्चे व अनाथालय के बच्चों के बीच मिठाई का वितरण करते लायंस क्लब सेंट्रल के अध्यक्ष व अन्य.फोटोÀ प्रभात खबर
पूजा करते लोग व रीगा में एक शाम शहीदों के नाम कार्यक्रम में उपस्थित टैगोर एकेडमी के निदेशक व अन्य.फोटोÀ प्रभात खबर
”एक दीया शहीदों के नाम” का दिया संदेश
बाजपट्टी़ दिवाली के शुभ अवसर पर युवाओं ने स्थानीय मधुबन बाजार पर ”एक दीया शहीदों के नाम” कार्यक्रम का आयोजन किया. इस दौरान कैंडल मार्च निकाल कर मुख्य रूप से शहीदों को श्रद्धांजलि, पाकिस्तान को चेतावनी व चीनी के सामग्रियों का बहिष्कार करने का संदेश दिया. इस मार्च में दर्जनों ग्रामीणों ने अपना समर्थन दिया और जुलूस में शामिल हुए. मार्च में सन्नी कुमार, अमन साह, रवि, राहुल, संदीप, रंजीत, मो.सहीद, सुमन व रंजन समेत अन्य शामिल थे.
शहीदों के नाम रहा इस बार की दीपावली : रीगा. प्रखंड क्षेत्र में दीपावली का त्योहार धूमधाम से व शांतिपूर्ण संपन्न हो गया. इस बार की दीपावली खास कर देश के वीर सपूतों के नाम रहा. पाकिस्तान के नापाक हड़कतों से भारत के बहादुर सैनिकों की शहादत पर लोग आक्रोशित दिखे. घरों में दीपावली मनाने के बजाय इस बार चौक- चौराहों पर लोगों ने शहीदों के नाम दीप जलाये और भारत जिंदाबाद, वीर शहीदों अमर रहे व पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाये गये. रीगा फुटबॉल मैदान व कुसमारी चौक पर स्थानीय लोगों ने दीप जलाकर गुस्से का इजहार किया. मौके पर टैगोर एकेडमी के निदेशक भुपेश कुमार, सुरेश कुमार, सुशील पासवान, प्रवीण कुमार उर्फ हरी जी, सरपंच धनंजय कुमार, पंकज आनंद उर्फ अंशु जी, संजीव चौधरी, दिल चंद महतो, वियाहुत टेलिकॉम के संचालक मीठू राजा, चंदन कुमार, लक्ष्मी महतो, नीरज कुमार, पप्पू पासवान व श्याम समेत हजारों लोग मौजूद थे.
शहीदों के नाम पर जले दिये : बेलसंड . अनुमंडल कार्यालय परिसर में रविवार की शाम एसडीओ सुधीर कुमार व प्रशिक्षु आइपीएस डी अमरकेश के नेतृत्व में उनके परिजन व अन्य के द्वारा शहीद सैनिकों के नाम पर दीये जलाये गये. मौके पर यूनिसेफ के कृष्णचंद्र हिटलर, तारा सिंह, लखिंद्र, भारती, थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार पासवान के अलावा सैप व पुलिस बल मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










