रीगा में महाविष्णु यज्ञ का मंडप जल कर खाक

Published at :01 Nov 2016 4:21 AM (IST)
विज्ञापन
रीगा में महाविष्णु यज्ञ का मंडप जल कर खाक

धू-धू कर जल रहा मंडप. मेजरगंज/बेलसंड/रीगा : प्रखंड के कुंआरी मदन गांव में 6 माह पूर्व महाविष्णु यज्ञ का केंद्र मंडप दीपावली की रात जलकर राख हो गया. लगभग 10 हजार स्क्वायर फीट में बना पंच मंजिला मंडप को देखने यज्ञ के बाद भी लोग आते थे. आग लगने से मंडप से निकल रहे गगनचुंबी […]

विज्ञापन

धू-धू कर जल रहा मंडप.

मेजरगंज/बेलसंड/रीगा : प्रखंड के कुंआरी मदन गांव में 6 माह पूर्व महाविष्णु यज्ञ का केंद्र मंडप दीपावली की रात जलकर राख हो गया. लगभग 10 हजार स्क्वायर फीट में बना पंच मंजिला मंडप को देखने यज्ञ के बाद भी लोग आते थे. आग लगने से मंडप से निकल रहे गगनचुंबी ज्वाला को देख कर लोग यज्ञ स्थल की ओर दौड़ पड़े. वहां देखते-देखते हजारों की भीड़ इकट्ठी हो गयी. आबादी से दूर रहने के कारण मंडप के जलने से किसी को जान माल की क्षति नहीं हुई,
परंतु ग्रामीण आग लगाने में कसी असामाजिक तत्व का हाथ होने का संदेह करते हुए उसकी तलाश कर रहे है. इधर, बेलसंड प्रखंड के चंदौली गांव के छोटन ठाकुर के फूस के घर में सोमवार को आग लग गयी. स्थानीय लोग व अग्निशमन दस्ता ने आग पर काबू पाया. पटाखे से आग लगी थी. उधर, पटाखे से ही रीगा प्रखंड के मझौरा गांव के राजदेव राय के घर में आग लग जाने से अनाज, कपड़ा व अन्य सामान जल गया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन