प्राथमिकी नहीं कर रही रेलवे पुलिस

Published at :01 Nov 2016 4:19 AM (IST)
विज्ञापन
प्राथमिकी नहीं कर रही  रेलवे पुलिस

सीतामढ़ी : स्थानीय रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से उतर कर नल पर पानी के लिये गये एक यात्री की पॉकेटमारी कर ली गयी. उचक्कों ने उक्त यात्री का पर्स गायब कर दिया. पर्स में नगद व अन्य सामान था. घटना शनिवार की सुबह करीब आठ बजे की है. समाचार लिखे जाने तक प्राथमिकी दर्ज नहीं […]

विज्ञापन

सीतामढ़ी : स्थानीय रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से उतर कर नल पर पानी के लिये गये एक यात्री की पॉकेटमारी कर ली गयी. उचक्कों ने उक्त यात्री का पर्स गायब कर दिया. पर्स में नगद व अन्य सामान था. घटना शनिवार की सुबह करीब आठ बजे की है. समाचार लिखे जाने तक प्राथमिकी दर्ज नहीं की जा सकी थी.

आरपीएफ व जीआरपी उक्त यात्री को अब तक टहला रही है. पीड़ित यात्री शैलेंद्र कुमार पूर्वी चंपारण जिला के जितना थाना क्षेत्र के बिजबनी गांव के रहने वाले हैं. बताया कि पर्स में नगद 3500, कुछ फोटो, पैन कार्ड व एसबीआइ बैंक की आदापुर शाखा से पूजा कुमारी के नाम से निर्गत एटीएम कार्ड भी था. जीआरपी के यहां शिकायत लेकर गये तो आरपीएफ के यहां भेज दिया गया और आरपीएफ जीआरपी के पास.
आरपीएफ इंस्पेक्टर एसएन राम ने सोमवार को पीड़ित यात्री को जीआरपी के पास भेज दिया. बता दें कि इन दिनों स्टेशन पर व ट्रेनों में पॉकेटमारी व छिनतई की घटनाएं बढ़ गयी है. यात्री व पुपरी के धर्मेंद्र कुमार, शहर के ओमप्रकाश प्रसाद समेत अन्य ने बताया कि उच्चकों के चलते ट्रेनों से सफर करना भी अब सुरक्षित नहीं रहा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन