दोस्तों के शोर मचाने पर जुटे लोग, अब तक लापता

समस्तीपर : लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के तहत जिलाधिकारी प्रणव कुमार ने अहले सुबह चार बजे पूसा प्रखंड अंतर्गत ध्रुवगामा एवं मोरसंड पंचायत का दौरा कर खुले में शौच से मुक्ति कार्यक्रम का जायजा लिया. ध्रुवगामा पंचायत में ग्रामीणों से संवाद स्थापित करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि खुले में शौच समाज के लिए अभिशाप […]
समस्तीपर : लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के तहत जिलाधिकारी प्रणव कुमार ने अहले सुबह चार बजे पूसा प्रखंड अंतर्गत ध्रुवगामा एवं मोरसंड पंचायत का दौरा कर खुले में शौच से मुक्ति कार्यक्रम का जायजा लिया. ध्रुवगामा पंचायत में ग्रामीणों से संवाद स्थापित करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि खुले में शौच समाज के लिए अभिशाप है.
इससे मुक्ति के लिए आवश्यक है कि ग्रामीणों की सोच, व्यवहार एवं मानसिकता में बदलाव हो तथा लोग खुले में शौच से मुक्ति के लिए अपनी दृढ़ इच्छाशक्ति का परिचय दें. मौके पर उपस्थित ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को अवगत कराया कि गांव में निगरानी समिति गठित है, जिसके सदस्यों द्वारा गांव में लोगों को खुले में शौच न करने के लिये प्रेरित किया जा रहा है तथा हरेक वार्ड स्तर पर प्रभावी मॉनीटरिंग की जा रही है. मौके पर उपस्थित मुखिया राजीव दास तथा पंचायत समिति सदस्य बेबी देवी ने कहा कि ध्रुवगामा पंचायत हर हाल में 15 नवंबर तक खुले में शौच से मुक्त होकर जिला का पहला पंचायत बनने का गौरव प्राप्त करेगा. इसके बाद हम सभी ग्रामीण मिलकर पंचायत में गौरव यात्रा निकालेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










