डीएमयू से टकराने से बचा ट्रैक्टर

Published at :01 Sep 2016 6:21 AM (IST)
विज्ञापन
डीएमयू से टकराने से बचा ट्रैक्टर

क्रॉसिंग पर नहीं है बैरियर सीतामढ़ी : शहर से सटे मेहसौल ओपी क्षेत्र के नइमबाग मुहल्ला स्थित न्यू रेलवे क्रॉसिंग पर बुधवार की सुबह 8:30 बजे एक ट्रैक्टर डीएमयू ट्रेन से टकराने से बाल-बल बच गया. उक्त ट्रेन सीतामढ़ी से दरभंगा की ओर जा रही थी. ट्रैक्टर पर बालू-सीमेंट लदा था. उक्त रेलवे क्रॉसिंग पर […]

विज्ञापन

क्रॉसिंग पर नहीं है बैरियर

सीतामढ़ी : शहर से सटे मेहसौल ओपी क्षेत्र के नइमबाग मुहल्ला स्थित न्यू रेलवे क्रॉसिंग पर बुधवार की सुबह 8:30 बजे एक ट्रैक्टर डीएमयू ट्रेन से टकराने से बाल-बल बच गया.
उक्त ट्रेन सीतामढ़ी से दरभंगा की ओर जा रही थी. ट्रैक्टर पर बालू-सीमेंट लदा था. उक्त रेलवे क्रॉसिंग पर बैरियर नहीं रहने के कारण ट्रेन कब आती-जाती है, का पता नहीं चल पाता है. इस दौरान बालू और सिमेंट लदे एक ट्रैक्टर को मेहसौल की तरफ से डुमरा की ओर ले जाया जा रहा था.
ट्रैक्टर रेलवे क्रासिंग पार करने ही वाला था कि चालक की नजर डीएमयू ट्रेन पर पड़ी. उसने आनन फानन में ट्रैक्टर को किसी तरह पीछे किया. बैक करने पर ट्रैक्टर एक गड्ढे में फंस गया. इधर, उक्त डीएमयू ट्रेन रेलवे क्रासिंग से करीब आधा किमी पर जाकर रूकी. स्थानीय मो जुनैद आलम, डॉ मो जमाल, टुनटुन शर्मा व मो हाफिज ने बताया कि समय रहते ट्रैक्टर चालक संभल गया अन्यथा बड़ी अनहोनी हो जाती.
यह रास्ता काफी चालू है. यह जानते हुए भी रेलवे द्वारा इस रेलवे क्रॉसिंग पर आज तक बैरियर नहीं लगाया जा सका है. इसी रास्ते से प्रतिदिन दर्जन से अधिक बच्चे स्कूल आते-जाते है.
स्थानीय लोगों ने जिला प्रशासन को भी आवेदन देकर उक्त सड़क के मरम्मत कराने के साथ हीं रेलवे क्रॉसिंग पर बैरियर लगवाने की दिशा में कार्रवाई करने का आग्रह किया था. कुछ नहीं हुआ.
गुजर रही ट्रेन व खड़ा ट्रैक्टर
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन