पांच को आयेंगी गोवा की राज्यपाल

Published at :01 Sep 2016 6:21 AM (IST)
विज्ञापन
पांच को आयेंगी गोवा की राज्यपाल

सीतामढ़ी : गोवा की राज्यपाल मृदुला सिन्हा आगामी पांच सितंबर को रून्नीसैदपुर आयेंगी. अपने दौरे के क्रम में वह शिक्षक दिवस के अवसर पर डीएवी पब्लिक स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेंगी. स्कूल की प्राचार्य डॉ पूनम शर्मा ने बुधवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि श्रीमती सिन्हा स्कूल के नवनिर्मित भवन का […]

विज्ञापन

सीतामढ़ी : गोवा की राज्यपाल मृदुला सिन्हा आगामी पांच सितंबर को रून्नीसैदपुर आयेंगी. अपने दौरे के क्रम में वह शिक्षक दिवस के अवसर पर डीएवी पब्लिक स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेंगी. स्कूल की प्राचार्य डॉ पूनम शर्मा ने बुधवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि श्रीमती सिन्हा स्कूल के नवनिर्मित भवन का उद्घाटन करेंगी तथा वार्षिकोत्सव कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगी. उनके साथ विधान पार्षद देवेश चंद्र ठाकुर के अलावा अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहेंगे. इस अवसर पर जिले के शिक्षा, पत्रकारिता एवं समाजसेवा से जुड़े लोगों को महामहिम के द्वारा प्रशस्ति पत्र(शिक्षा सम्मान) देकर सम्मानित किया जायेगा. करीब तीन घंटा तक चलनेवाले इस कार्यक्रम में स्कूली बच्चे रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन