दो घंटे ही मिल पा रही बिजली
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :31 Aug 2016 5:34 AM (IST)
विज्ञापन

सुरसंड : बिहार नवयुवक सेना संघ से जुड़े युवकों ने मंगलवार को स्थानीय टावर चौक पर सीएम नीतीश कुमार का पुतला दहन किया. साथ ही सीएम के खिलाफ नारेबाजी व प्रदर्शन भी किया. जिलाध्यक्ष आकाश रंजन के नेतृत्व में नीतीश कुमार मुर्दाबाद के नारे भी लगाये गये. युवकों का कहना था कि प्रखंड के अदलपुर, […]
विज्ञापन
सुरसंड : बिहार नवयुवक सेना संघ से जुड़े युवकों ने मंगलवार को स्थानीय टावर चौक पर सीएम नीतीश कुमार का पुतला दहन किया. साथ ही सीएम के खिलाफ नारेबाजी व प्रदर्शन भी किया.
जिलाध्यक्ष आकाश रंजन के नेतृत्व में नीतीश कुमार मुर्दाबाद के नारे भी लगाये गये. युवकों का कहना था कि प्रखंड के अदलपुर, बखड़ी, भिठ्ठा पूर्वी, भिठ्ठा पश्चिमी, चांदपट्टी, वीरपुर एवं परिहार प्रखंड के सहसराम समेत अन्य गांवों में 24 घंटा में मात्र एक से दो घंटा बिजली की आपूर्ति की जाती है.
भीषण गरमी में पर्याप्त बिजली की आपूर्ति नहीं किये जाने से लोगों का जीना मुहाल हो गया है. पोल व तार जर्जर हो चुके है. इसके चलते दुर्घटनाएं होती रहती है. बांस-बल्ले के सहारे लोग तार ले जाकर अपने घरों में बिजली उपयोग कर रहे है. उनका कहना था कि पुतला दहन के बाद भी आपूर्ति में सुधार नहीं होने पर बड़े आंदोलन की येाजना बनायी जाएगी. मौके पर उपाध्यक्ष आलोक कुमार, अजय, राजा, सतीश, दीपक, सरोज, आदर्श, विकास, विवेक व ऋषि समेत अन्य मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










