सड़कों पर कचरा फेंकने से नहीं आ रहे बाज

Published at :31 Aug 2016 5:31 AM (IST)
विज्ञापन
सड़कों पर कचरा फेंकने से नहीं आ रहे बाज

सफाई को ले नपं गंभीर नहीं जुर्माना लगने का नहीं है भय सीतामढ़ी : नगर पंचायत, डुमरा को स्वच्छ बनाने के लिए नपं द्वारा तरह-तरह के उपाय किये जा रहे है. बावजूद लोग सड़कों पर कचड़ा फेंकने से बाज नहीं आ रहे है. नपं की ओर से लोगों को लगातार लाउडस्पीकर से सूचित किया जा […]

विज्ञापन

सफाई को ले नपं गंभीर नहीं

जुर्माना लगने का नहीं है भय
सीतामढ़ी : नगर पंचायत, डुमरा को स्वच्छ बनाने के लिए नपं द्वारा तरह-तरह के उपाय किये जा रहे है. बावजूद लोग सड़कों पर कचड़ा फेंकने से बाज नहीं आ रहे है. नपं की ओर से लोगों को लगातार लाउडस्पीकर से सूचित किया जा रहा है कि सुबह सात के बजे के बाद सड़क पर कचड़ा फेंकने वालों से जुर्माना वसूल की जाएगी. बावजूद संजय चौक, विश्वनाथपुर चौक, कचहरी के आलावा विभिन्न चौक-चौराहों पर कचड़ा फेंका जा रहा है.
स्थानीय राकेश कुमार, अभिनव कुमार व अन्य ने बताया कि कचड़ा संग्रह करने के लिए नगर पंचायत के कर्मी नियमित रूप से नहीं पहुंचते है. वहीं, कुछ जगहों पर नपं के कर्मियों द्वारा कचड़ा उठाव करने के बाद उसी स्थान पर दुकानदारों व स्थनीय लोगों द्वारा कूड़ा-कड़कट फेंक दिया जाता है. नियमित घर-घर जाकर संग्रह कराने के प्रति नगर पंचायत प्रशासन भी खास गंभीर नहीं है. कूड़ाकट के चलते सड़कों के किनारे का अधिकांश नाला जाम हो चुका है. दुकानों का कचड़ा नाला में फेंके जाने के कारण पानी का बहाव नहीं हो पाता है. बरसात में नाला का यहीं पानी सड़क पर चला आता है.
क्या कहते हैं अधिकारी
नगर प्रबंधक ने बातया कि नपं के सफाई कर्मी नियमित रूप से कचड़े का उठाव करते है. उसके बाद कचड़े उठाने के बाद लोगों द्वारा कूड़ा-कड़कट सड़क पर डाल दिया जाता है. अब उन लोगों पर सख्ती से कार्रवाई करते हुए जुर्माना भी वसूल किया जाएगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन