25 फुट तक नीचे गया पानी का लेयर

Published at :31 Aug 2016 5:29 AM (IST)
विज्ञापन
25 फुट तक नीचे गया पानी का लेयर

बोखड़ा : प्रखंड की बनौल पंचायत में चापाकलों के सुखने से पेयजल की संकट अब भी बरकरार है. अब तक करीब 40 चापाकल पानी देना बंद कर दिये है तो करीब सौ चापाकलों से काफी मुश्किल से थोड़ा-थोड़ा पानी निकल पा रहा है. वार्ड नंबर छह की उष्मानी खातून व वार्ड नंबर आठ के मो […]

विज्ञापन

बोखड़ा : प्रखंड की बनौल पंचायत में चापाकलों के सुखने से पेयजल की संकट अब भी बरकरार है. अब तक करीब 40 चापाकल पानी देना बंद कर दिये है तो करीब सौ चापाकलों से काफी मुश्किल से थोड़ा-थोड़ा पानी निकल पा रहा है.

वार्ड नंबर छह की उष्मानी खातून व वार्ड नंबर आठ के मो अली हसन समेत अन्य का चापाकल का सूख गया है. पीएचइडी के सहायक अभियंता अमर लाल रजक ने बताया कि जांच में पानी का लेयर 22 से 25 फुट नीचे चले जाने की पुष्टि हुई है. तत्काल वार्ड नंबर आठ में बुधवार को एक चापाकल लगाया जाएगा. जरूरत पड़ने पर अन्य वार्डों में भी चापाकल लगाये जाएंगे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन