ससुराल वालों पर लगाया प्रताड़ित करने का आरोप

Updated at :22 Aug 2016 2:06 AM
विज्ञापन
ससुराल वालों पर लगाया प्रताड़ित करने का आरोप

सीतामढ़ी : जिले के सुरसंड थाना क्षेत्र के सुरसंड गांव निवासी स्व सुनील साह की पत्नी बेबी देवी ने ससुराल वालों पर तरह-तरह से प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए महिला थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है. प्राथमिकी में देवर क्रमश: बाबू साहेब कुमार, संतोष साह, पंकज कुमार, ससुर राम जिनीस साह व सास शीतलेश […]

विज्ञापन

सीतामढ़ी : जिले के सुरसंड थाना क्षेत्र के सुरसंड गांव निवासी स्व सुनील साह की पत्नी बेबी देवी ने ससुराल वालों पर तरह-तरह से प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए महिला थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है. प्राथमिकी में देवर क्रमश: बाबू साहेब कुमार, संतोष साह, पंकज कुमार, ससुर राम जिनीस साह व सास शीतलेश देवी को आरोपित बनाया गया है. बताया गया है कि वर्ष 2007 में उसकी शादी सुनील साह के साथ हुई थी, जिससे दो पुत्र हैं.

वर्ष 2014 में उसके पित का देहांत हो गया. पति के देहांत के बाद सास, ससुर व देवर द्वारा उसे तरह-तरह से प्रताड़ित किया जाने लगा. पिता से दो लाख रुपये मांग कर लाने अन्यथा घर में नहीं रहने देने की धमकी दी जाने लगी. देवर द्वारा शारीरिक संबंध बनाने का दबाव दिया जाने लगा. देवर द्वारा कहा जाता था कि वह उसकी रखैल बन कर रहे अन्यथा घर में नहीं रहने दिया जाएगा. थानाध्यक्ष विभा रानी ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गयी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन