शराब जब्त, दो गिरफ्तार
Author :Prabhat Khabar Digital Desk
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Updated at :21 Aug 2016 2:22 AM
विज्ञापन

कार्रवाई. नेपाल से हो रही शराब की तस्करी, पुिलस सख्त सख्ती के बाद भी रोज जब्त हो रही शराब 90 बोतल नेपाली सॉफी शराब के साथ कारोबारी िगरफ्तार सीतामढ़ी : शराब की खरीद-बिक्री व तस्करी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई के कड़े कानून लागू किये जाने के बावजूद ऐसे लोगों की कार्यशैली में कोई सुधार […]
विज्ञापन
कार्रवाई. नेपाल से हो रही शराब की तस्करी, पुिलस सख्त
सख्ती के बाद भी रोज जब्त हो रही शराब
90 बोतल नेपाली सॉफी शराब के साथ कारोबारी िगरफ्तार
सीतामढ़ी : शराब की खरीद-बिक्री व तस्करी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई के कड़े कानून लागू किये जाने के बावजूद ऐसे लोगों की कार्यशैली में कोई सुधार नहीं आया है. इन अवैध कारोबारियों के हौसले अभी बुलंद है. पुलिस ने फिर शराब जब्त करने के साथ ही दो कारोबारियों को गिरफ्तार किया है.
बेला. स्थानीय थाना पुलिस ने शुक्रवार की संध्या गश्ती के दौरान हनुमान नगर व विशनपुर गांव के बीच शराब के साथ एक कारोबारी को गिरफ्तार कर लिया. उसके पास से 180 एमएल का 90 बोतल नेपाली सॉफी शराब जब्त किया गया. थानाध्यक्ष राजेश चौधरी ने बताया कि गिरफ्तार राजकुमार साह उर्फ राजू विशनपुर गांव का रहने वाला है, जिसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.
बता दें कि गत 18 अगस्त को भी एएसआई कुशेश्वर पासवान ने नोचा-गोरहारी चौक पर वाहन चेकिंग के दौरान एक बोतल शराब के साथ परिहार के शंकर साह को गिरफ्तार किया था.
रीगा : स्थानीय थानाध्यक्ष नफीस अहमद ने थाना क्षेत्र के संग्रामफंदह गांव में छापेमारी कर शराब कारोबारी धरीक्षण पासवान को गिरफ्तार कर शनिवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया. गुप्त सूचना के आधार पर 18 अगस्त को पुलिस ने धरीक्षण के घर से 19 बोतल नेपाली सॉफी शराब जब्त किया था. पुलिस को देख कारोबारी धरीक्षण फरार होने में सफल रहा था, लेकिन शुक्रवार की रात उसे उसके घर से गिरफ्तार कर लिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










