फसल बीमा कराने का निर्णय

Updated at :21 Aug 2016 2:19 AM
विज्ञापन
फसल बीमा कराने का निर्णय

सुप्पी : प्रखंड के मोहनीमंडल पैक्स के कार्यालय में पैक्स संघ के जिलाध्यक्ष कुमार वैद्यनाथ सिंह की अध्यक्षता में पैक्स अध्यक्षों की एक बैठक हुई. संचालन पैक्स अध्यक्ष शंभूशंकर भोला ने किया. निर्णय हुआ कि प्रत्येक पैक्स के करीब 50 ऋणी किसानों द्वारा फसल का बीमा करवाया जाए. स्थानीय ईंख उत्पादक समिति की जमीन पर […]

विज्ञापन

सुप्पी : प्रखंड के मोहनीमंडल पैक्स के कार्यालय में पैक्स संघ के जिलाध्यक्ष कुमार वैद्यनाथ सिंह की अध्यक्षता में पैक्स अध्यक्षों की एक बैठक हुई. संचालन पैक्स अध्यक्ष शंभूशंकर भोला ने किया. निर्णय हुआ कि प्रत्येक पैक्स के करीब 50 ऋणी किसानों द्वारा फसल का बीमा करवाया जाए. स्थानीय ईंख उत्पादक समिति की जमीन पर मोहनीमंडल पैक्स का भवन बनाने का निर्णय हुआ. ताकि बैंकिंग सेवा शुरू किया जा सके.

कम वर्षापात होने पर चिंता व्यक्त की गयी और कहा गया कि पानी के अभाव में धान की फसल जल रही है. राज्य सरकार से सुप्पी प्रखंड क्षेत्र को सुखाड़ ग्रस्त घोषित करने व किसानों को उचित मुआवजा देने की मांग की गयी. मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में सहकारिता बैंक के अध्यक्ष पंकज ठाकुर मौजूद थे. बैठक में पैक्स अध्यक्ष क्रमश: अवधेश सिंह, सुरेन्द्र सिंह, रामईश्वर राय, तेजनारायण सिंह, उदय सिंह, मो इब्राहिम, प्रमोद प्रसाद व मुन्ना सिंह समेत अन्य मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन