स्टेशन पर लगेंगे दो दर्जन सीसीटीवी

Updated at :07 Jul 2016 5:36 AM
विज्ञापन
स्टेशन पर लगेंगे दो दर्जन सीसीटीवी

सीतामढ़ी : स्थानीय रेलवे स्टेशन पर महिला यात्रियों की सुरक्षा को लेकर विभाग अब बेहद संजीदा हो गया है. सुरक्षा के मद्देनजर ही स्टेशन परिक्षेत्र में दो दर्जन स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगेंगे. रेल हाजीपुर टेलीकॉम के महेश पासवान व दरभंगा के मनोज विनोद कुमार ने संयुक्त रूप से बुधवार को स्टेशन परिक्षेत्र का जायजा […]

विज्ञापन

सीतामढ़ी : स्थानीय रेलवे स्टेशन पर महिला यात्रियों की सुरक्षा को लेकर विभाग अब बेहद संजीदा हो गया है.

सुरक्षा के मद्देनजर ही स्टेशन परिक्षेत्र में दो दर्जन स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगेंगे. रेल हाजीपुर टेलीकॉम के महेश पासवान व दरभंगा के मनोज विनोद कुमार ने संयुक्त रूप से बुधवार को स्टेशन परिक्षेत्र का जायजा लिया और वैसे स्थानों को चिह्नित किया, जहां पर सीसीटीवी कैमरा लगाया जा सके.
दोनों ने बताया कि कैमरे से यात्रियों के साथ-साथ असामाजिक तत्वों पर पैनी नजर रखी जायेगी. विशेष कर महिला यात्रियों की सुरक्षा के लिए यह कदम उठाया जा रहा है. कैमरे की जद में स्टेशन का करीब-करीब सभी क्षेत्र होगा. बताया कि फिलहाल जंकशन व कुछ क्रॉसिंग स्टेशनों पर सीसीटीवी कैमरा लगाया जा रहा है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन