गड़बड़ी के आरोपित पंचायत सचिव गिरफ्तार
Author :Prabhat Khabar Digital Desk
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Updated at :07 Jul 2016 5:35 AM
विज्ञापन

सीतामढ़ी : नगर थाने की पुलिस ने बुधवार को बंसबरिया चौक पर छापेमारी कर शिक्षक नियोजन में गड़बड़ी के आरोपित पंचायत सचिव घनश्याम झा को गिरफ्तार कर लिया. वह डुमरा प्रखंड के भासर मछहा दक्षिणी में पदस्थापित है. नगर थानाध्यक्ष विशाल आनंद ने इसकी पुष्टि की है. इस संबंध में निगरानी अन्वेषण ब्यूरो के पुलिस […]
विज्ञापन
सीतामढ़ी : नगर थाने की पुलिस ने बुधवार को बंसबरिया चौक पर छापेमारी कर शिक्षक नियोजन में गड़बड़ी के आरोपित पंचायत सचिव घनश्याम झा को गिरफ्तार कर लिया. वह डुमरा प्रखंड के भासर मछहा दक्षिणी में पदस्थापित है. नगर थानाध्यक्ष विशाल आनंद ने इसकी पुष्टि की है.
इस संबंध में निगरानी अन्वेषण ब्यूरो के पुलिस इंस्पेक्टर विनयानंद पाठक ने 29 अगस्त 2015 को नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराया था. जिसमें कहा गया है कि शिक्षक मनोज कुमार सिंह, रीता कुमारी, प्रभात चक्रवर्ती एवं अफरोज आलम के नियोजन के समय प्रमाण पत्र एवं जांच के समय प्रमाण पत्र में अंतर पाया गया. इसमें पंचातय सचिव की भूमिका थी. पंचायत सचिव ने नियम को ताक पर रख कर उक्त लोगों का नियोजन कर दिया.
इधर कांड के अनुसंधानकर्ता अवर निरीक्षक राकेश कुमार को पंचायत सचिव को गिरफ्त में लेने के लिए मशक्कत करना पड़ा. आइओ ने सचिव के मोबाइल पर यह कह कर कॉल किया उसे जाति प्रमाण-पत्र बनवाना है.
सचिव ने बंसबरिया चौक बुलाया और नाम पता पूछते ही आइओ ने दबोच लिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










