तीन डीसीएलआर व 16 सीओ के वेतन पर रोक
Author :Prabhat Khabar Digital Desk
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Updated at :07 Jul 2016 5:35 AM
विज्ञापन

जमींदारी बांध को हस्तांतरित करने में कोताही का मामला सीतामढ़ी : जमींदारी बांध को हस्तांतरित करने में कोताही बरतने के आरोप में डीएम राजीव रौशन ने तीन डीसीएलआर व 16 सीओ के वेतन भुगतान पर अगले आदेश तक के लिए रोक लगा दिया है. जिला प्रशासन के बार-बार के आदेश के बावजूद जमींदारी बांध को […]
विज्ञापन
जमींदारी बांध को हस्तांतरित करने में कोताही का मामला
सीतामढ़ी : जमींदारी बांध को हस्तांतरित करने में कोताही बरतने के आरोप में डीएम राजीव रौशन ने तीन डीसीएलआर व 16 सीओ के वेतन भुगतान पर अगले आदेश तक के लिए रोक लगा दिया है.
जिला प्रशासन के बार-बार के आदेश के बावजूद जमींदारी बांध को हस्तांतरित नहीं किया जा रहा है. 23 जून को तकनीकी पदाधिकारियों की संपन्न बैठक में उक्त बात का खुलासा हुआ था. बैठक में जल निस्सरण प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता ने डीएम को बताया था कि जिले के जमींदारी बांधों का देख-रेख एवं अनुरक्षण की कार्रवाई उनके प्रमंडल द्वारा किया जाना है. जिला के किसी भी अंचल अधिकारी द्वारा जमींदारी बांध जल निस्सरण प्रमंडल को हस्तांतरित नहीं किये जाने से बांधों का काम रुका हुआ है.
समीक्षा में यह सामने आया था कि एक मात्र बाजपट्टी सीओ द्वारा जमींदारी बांध हस्तानांतरित किया गया है. कार्यपालक अभियंता की बातों को डीएम ने गंभीरता से लिया था. एक जुलाई को जारी आदेश से सीतामढ़ी सदर, पुपरी व बेलसंड के डीसीएलआर एवं बाजपट्टी छोड़ शेष 16 सीओ के वेतन भुगतान पर रोक लगा दिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










