हर माह 36 गांवों को खुले में शौच से किया जायेगा मुक्त

Updated at :06 Jul 2016 5:31 AM
विज्ञापन
हर माह 36 गांवों को खुले में शौच से किया जायेगा मुक्त

रीगा प्रखंड के रामनगरा व इसलामपुर गांव में खुले में शौच से मुक्ति सह स्वच्छता संकल्प कार्यक्रम का आयोजन सीतामढ़ी : रीगा प्रखंड के रामनगर व इसलामपुर गांव में मंगलवार को खुले में शौच से मुक्ती सह स्वच्छता संकल्प कार्यक्रम का आयोजन किया गया. दोनों ही कार्यक्रमों का उद्घाटन डीएम राजीव रौशन ने दीप प्रज्वलित […]

विज्ञापन

रीगा प्रखंड के रामनगरा व इसलामपुर गांव में खुले में शौच से मुक्ति सह स्वच्छता संकल्प कार्यक्रम का आयोजन

सीतामढ़ी : रीगा प्रखंड के रामनगर व इसलामपुर गांव में मंगलवार को खुले में शौच से मुक्ती सह स्वच्छता संकल्प कार्यक्रम का आयोजन किया गया.
दोनों ही कार्यक्रमों का उद्घाटन डीएम राजीव रौशन ने दीप प्रज्वलित कर किया. रामनगर में समाजसेवी राज किशोर सिंह तो इसलामपुर में मुखिया शमीरा खातून की अध्यक्षता में कार्यक्रम हुआ. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डीएम ने कहा कि खुले में शौच से मुक्ति दिलाना आजादी की दूसरी सबसे बड़ी लड़ाई है. राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने कहा था कि आजादी व गंदगी से आजादी में से सबसे पहले किसी को चुनने के लिए कहा जाए तो पहले गंदगी की आजादी को चुनो.
उन्होंने कहा कि देश की 78 प्रतिशत आबादी को खुले में शौच जाना पड़ता है. जिले में यह आंकड़ा 70 प्रतिशत है. उन्होंने मौजूद भीड़ को स्वच्छता का संकल्प दिलाते हुए कहा कि जूगनु तुझको चांद उगाना होगा, अंधेरे को मिटाना होगा, कहीं देर न हो जाए तुम्हें समझना होगा.
उन्होंने कहा कि सिरौली पंचायत को खुले में शौच से मुक्ति मिल चुकी है. इसलामपुर गांव को भी आगामी 25 जुलाई तक हर हाल में धुएं और खुले में शौच से मुक्त कर दिया जाएगा. कहा कि सरकार योजना बनाती जरूर है, लेकिन उसे जमीन पर उतारने के लिए जनसहभागिता की जरूरत होती है.
उन्होंने कहा कि आप मुझे श्रम व समय दें, मैं आपको खुले में शौच से मुक्ति दिलाउंगा.
कहा कि अगले एक वर्ष में जिले के 173 गांवों को खुले में शौच से मुक्ति दिलाने का लक्ष्य रखा गया है. हर माह 36 गांवों को खुले में शौच व धुएं से मुक्ति दिलाया जाएगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन