जिला कांग्रेस कार्यकारिणी सदस्यों की बैठक

Updated at :04 Jul 2016 2:10 AM
विज्ञापन
जिला कांग्रेस कार्यकारिणी सदस्यों की बैठक

जिलाध्यक्ष ने कहा, कांग्रेस सबल और मजबूत पार्टी संगठन को आगे बढ़ाने पर दिया जोर 10 जुलाई तक सूची भेजने का दिया निर्देश मुखियों को माला पहना कर किया स्वागत वर्ष 93 में ध्वस्त तटबंध की मरम्मत अब तक नहीं सीतामढ़ी : मेजरगंज प्रखंड में बांध की लंबाई 12-13 किलोमीटर है, जो भगवान भरोसे है. […]

विज्ञापन

जिलाध्यक्ष ने कहा, कांग्रेस सबल और मजबूत

पार्टी संगठन को आगे बढ़ाने पर दिया जोर
10 जुलाई तक सूची भेजने का दिया निर्देश
मुखियों को माला पहना कर किया स्वागत
वर्ष 93 में ध्वस्त तटबंध की मरम्मत अब तक नहीं
सीतामढ़ी : मेजरगंज प्रखंड में बांध की लंबाई 12-13 किलोमीटर है, जो भगवान भरोसे है. हर वर्ष बाढ़ आने के पूर्व तटबंधों को लेकर तैयारी की जाती है, लेकिन मेजरगंज में बांध की मरम्मत पर अब तक कोई ध्यान नहीं दिया गया है.
अगर बाढ़ आती है तो उक्त प्रखंड में तबाही मचने से कोई नहीं रोक सकता. गत दिन स्थानीय सीओ ने भी तटबंधों का जायजा लेकर डीएम को रिपोर्ट किया है, जिसमें बताया गया है कि वर्ष 93 में ध्वस्त तटबंधों की अब तक मरम्मत नहीं करायी जा सकी है. सीओ ने बताया है कि सुप्पी-मेजरगंज सीमा पर हरपुर कला गांव में वर्ष 1993 में बाढ़ के पानी से बांध 300 फिट में टूट गया. स्थानीय लोगों ने बताया कि तब से अब तक बांध पर निरोधात्मक कार्रवाई नहीं की गयी है.
उक्त बांध सोनबरसा-मेजरगंज सीमा पर 150 फिट में टूटा हुआ है. वर्ष 93 की बाढ़ में बसबिट्टा व श्रीनगर गांव के समीप बांध 300-300 फिट में तो मड़पा सिरपाल में 200 फिट में टूट गया था. यानी उस वर्ष मेजरगंज प्रखंड में बांध पांच स्थानों पर टूटा था. सीओ की माने तो मरम्मत के अभाव में बांध की स्थिति काफी दयनीय है. वर्ष 93 के बाद बांध के बचाव को कोई काम ही नहीं हुआ.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन