रिश्वत लेते पुपरी बीडीओ व तकनीकी सहायक गिरफ्तार

पुपरी (सीतामढ़ी) : निगरानी विभाग की टीम ने शनिवार को पुपरी बीडीओ विनीत कुमार सिन्हा व तकनीकी सहायक सत्येंद्र कुमार सहनी को रिश्वत लेते दबोच लिया. बीडीओ अपने सरकारी आवास पर ग्रामीण प्रसार कार्यकर्ता (वीइडब्लू) राम कैलाश राम से वेतन भुगतान के एवज में 50 हजार रुपये की मांग कर रहे थे. 40 हजार पर […]
पुपरी (सीतामढ़ी) : निगरानी विभाग की टीम ने शनिवार को पुपरी बीडीओ विनीत कुमार सिन्हा व तकनीकी सहायक सत्येंद्र कुमार सहनी को रिश्वत लेते दबोच लिया. बीडीओ अपने सरकारी आवास पर ग्रामीण प्रसार कार्यकर्ता (वीइडब्लू) राम कैलाश राम से वेतन भुगतान के एवज में 50 हजार रुपये की मांग कर रहे थे. 40 हजार पर मामला तय हुआ. बीडीओ ने श्री राम को रिश्वत की तय राशि मौके पर उपस्थित तकनीकी सहायक को देने को कहा. सहायक ने बीडीओ को 30 हजार रुपये थमाते हुए शेष राशि अपनी जेब में रख ली. इसी बीच पहले से मौजूद निगरानी टीम ने दोनों को रंगे हाथ दबोच लिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










