शहीद मेजर द्विवेदी को दी श्रद्धांजलि

Updated at :03 Jul 2016 7:59 AM
विज्ञापन
शहीद मेजर द्विवेदी को दी श्रद्धांजलि

सीतामढ़ी : लायंस क्लब सीतामढ़ी सेंट्रल की ओर से शनिवार को कारगिल युद्ध के अमर नायक शहीद मेजर चंद्रभूषण द्विवेदी को श्रद्धांजलि दी गयी. नगर के कारगिल चौक स्थित कारगिल द्वार पर आयोजित कार्यक्रम में सशस्त्र सीमा बल(एसएसबी) के जवानों ने सशस्त्र सलामी गारद पेश किया. इस अवसर पर एयर मार्शल अमित देव मुख्य अतिथि […]

विज्ञापन

सीतामढ़ी : लायंस क्लब सीतामढ़ी सेंट्रल की ओर से शनिवार को कारगिल युद्ध के अमर नायक शहीद मेजर चंद्रभूषण द्विवेदी को श्रद्धांजलि दी गयी.

नगर के कारगिल चौक स्थित कारगिल द्वार पर आयोजित कार्यक्रम में सशस्त्र सीमा बल(एसएसबी) के जवानों ने सशस्त्र सलामी गारद पेश किया. इस अवसर पर एयर मार्शल अमित देव मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित थे. मौजूद लोगों ने अमर शहीद चंद्रभूषण द्विवेदी को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए उनकी अदम्य साहस व वीरता का बखान किया.
मालूम हो कि शिवहर जिले के पुरनहिया थाना अंतर्गत बखार चंडिहा गांव निवासी मेजर चंद्रभूषण द्विवेदी वर्ष 1999 के कारगिल युद्ध में वीरगति को प्राप्त हुए थे. मौके पर क्लब के अध्यक्ष लायन राजकुमार खेमका, डॉ टीएन सिंह, डॉ आरए शर्मा, डॉ जेपी गुप्ता, लायन जयप्रकाश अग्रवाल, राकेश कुमार, कोषाध्यक्ष लायन डॉ हिमांशु कुमार, सचिव डॉ दीपक कुमार चौधरी समेत बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे.
वारंटी गिरफ्तार
डुमरी कटसरी. श्यामपुर भटहां थाना पुलिस ने वारंटी श्यामपुर निवासी दानिस मियां को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन