इंडो-नेपाल सीमा पर एसएसबी जवानों और ग्रामीणों में हिंसक झड़प, दर्जनों घायल

Updated at :17 Apr 2016 5:55 PM
विज्ञापन
इंडो-नेपाल सीमा पर एसएसबी जवानों और ग्रामीणों में हिंसक झड़प, दर्जनों घायल

सीतामढ़ी : जिले के इंडो-नेपाल बार्डर पर नो मेन्स लैंड पर अनाज का बोझा लेकर उत्पन्न हुए विवाद ने भयंकर रूप धारण कर लिया. सशस्त्र सीमा बल के जवानों और गांव वालों के बीच हिंसक झड़प की खबर प्रकाश में आयी है. जानकारी के मुताबिक बार्डर से सटे भिट्ठा गांव के पास नो मेन्स लैंड […]

विज्ञापन

सीतामढ़ी : जिले के इंडो-नेपाल बार्डर पर नो मेन्स लैंड पर अनाज का बोझा लेकर उत्पन्न हुए विवाद ने भयंकर रूप धारण कर लिया. सशस्त्र सीमा बल के जवानों और गांव वालों के बीच हिंसक झड़प की खबर प्रकाश में आयी है. जानकारी के मुताबिक बार्डर से सटे भिट्ठा गांव के पास नो मेन्स लैंड पर कुछ लोगों ने मना करने के बाद भी गेहूं का बोझा रख दिया. इसी बात को लेकर एसएसबी जवानों और ग्रामीणों में विवाद हो गया. एसएसबी जवानों ने एक ग्रामीण की पिटाई कर दी और देखते ही देखते मामला हिंसक झड़प में तब्दील हो गया.

ग्रामीणों ने लगाया जवानों पर पिटाई का आरोप

ग्रामीणों का कहना है कि एसएसबी जवानों ने उन्हें दौड़ा-दौड़ाकर पिटा है. कई लोगों के घायल होने की खबर है. घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीण एसएसबी जवानों पर प्राथमिकी दर्ज करने की मांग कर रहे हैं. स्थानीय लोगों के मुताबिक जैसे ही गांव वालों द्वारा एसएसबी जवानों पर एफआईआर करने की खबर मिली एसएसबी जवानों ने गांव में जाकर ग्रामीणों की पिटाई की.

लगभग 40 ग्रामीण घायल

इस घटना में भिट्ठा के ओपी प्रभारी के अलावा पंचायत के पूर्व मुखिया और ग्रामीणों के घायल होने की खबर है. ग्रामीणों और एसएसबी जवानों के बीच आधे घंटे से ज्यादा रोड़ेबाजी भी हुई. घटना के बाद से गांव में दहशत का माहौल है वहीं नो मेन्स लैंड की सुरक्षा एसएसबी जवानों द्वारा बढ़ा दी गयी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन