मां-बेटे के साथ मारपीट

Updated at :14 Apr 2016 3:06 AM
विज्ञापन
मां-बेटे के साथ मारपीट

सीतामढ़ी : नगर थाना क्षेत्र के मेहसौल, नया टोला में मंगलवार को मामूली विवाद में एक नाबालिग के साथ मारपीट की गयी. पुत्र को बचाने गयी मां को भी पीटा गया. भाग कर घर में छुपने के बाद आरोपितों द्वारा घर पर हमला कर महिला के साथ मारपीट की गयी व लूटपाट की गयी. घटना […]

विज्ञापन

सीतामढ़ी : नगर थाना क्षेत्र के मेहसौल, नया टोला में मंगलवार को मामूली विवाद में एक नाबालिग के साथ मारपीट की गयी.

पुत्र को बचाने गयी मां को भी पीटा गया. भाग कर घर में छुपने के बाद आरोपितों द्वारा घर पर हमला कर महिला के साथ मारपीट की गयी व लूटपाट की गयी.
घटना में जख्मी हुई महिला सुशील कुमार की पत्नी रानी देवी का इलाज सदर अस्पताल में कराया गया. पुलिस ने पीडि़ता का बयान दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गयी है. प्राथमिकी में स्थानीय राज मंगल सहनी, जितेंद्र सहनी व जैलस देवी को आरोपित किया गया है. आरोप लगाया गया है कि पीडि़ता छठ घाट पर जाने की तैयारी कर रही थी. उसी समय उनका पुत्र रोनित खेल रहा था.
खेलने के क्रम में बॉल आरोपित के कंपाउंड में चला गया. रोनित बॉल लाने गया, तो आरोपित उसके साथ गाली-गलौज व मारपीट करने लगा. सूचना मिलने पर पीडि़ता अपने पुत्र को बचाने गयी, तो उसके साथ भी मारपीट की गयी. दोनों जब भाग कर अपने घर में छुप गयी, तो आरोपित घर में घुस कर मारपीट व लूटपाट की.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन