ePaper

सिरफिरे प्रेमी शिक्षक ने छात्रा पर फेंका तेजाब

Updated at : 13 Apr 2016 6:19 AM (IST)
विज्ञापन
सिरफिरे प्रेमी शिक्षक ने छात्रा पर फेंका तेजाब

सीतामढ़ी : जिले के सोनबरसा थाने के पकरिया गांव में सोमवार की देर रात डेढ़ बजे एकतरफा प्यार करनेवाले एक शिक्षक प्रेमी ने मैट्रिक की एक छात्रा पर तेजाब फेंक कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया. घटना में छात्रा के चेहरा समेत शरीर के कई अंग झुलस गये. पीड़िता को परिजनों ने इलाज के […]

विज्ञापन

सीतामढ़ी : जिले के सोनबरसा थाने के पकरिया गांव में सोमवार की देर रात डेढ़ बजे एकतरफा प्यार करनेवाले एक शिक्षक प्रेमी ने मैट्रिक की एक छात्रा पर तेजाब फेंक कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया. घटना में छात्रा के चेहरा समेत शरीर के कई अंग झुलस गये. पीड़िता को परिजनों ने इलाज के लिए नगर के एक निजी क्लिनिक में भरती कराया. पीड़िता के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है़ प्राथमिकी के तुरंत बाद पुलिस ने आरोपित बेला थाना क्षेत्र के धनहा गांव निवासी रामदेव महतो के पुत्र सपेंद्र महतो को गिरफ्तार कर लिया.

क्या है पूरा मामला

पीड़िता निक्की कुमारी के नगर थाने में दिये बयान में बताया है कि आरोपित सपेंद्र महतो पहले उसे ट्यूशन पढ़ाता था. इस दौरान वह उसके साथ गंदी-गंदी बातें करता था. आरोपित की इस हरकत से तंग आकर उसने ट्यूशन छोड़ दिया था. उसके बाद सपेंद्र घर पर परिजनों को बार-बार फोन कर पीड़िता से बात करने का प्रयास करने लगा. इसके बाद बात करने से इनकार करने पर सपेंद्र ने निक्की को तेजाब से जला कर बरबाद कर देने की धमकी दी थी. सोमवार की रात्रि उसने उस पर तेजाब फेंक दिया़ इससे वह बुरी तरह झुलस गयी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन