सिरौली प्रथम पंचायत बनेगा नर्मिल पंचायत
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 26 Dec 2015 6:45 PM
सिरौली प्रथम पंचायत बनेगा निर्मल पंचायत फोटो- 5 दीप प्रज्वलित करते विधायक, डीएम व अन्य, 6 मौजूद लोग, 7 डीएम को सम्मानित करते मुखिया पवन यादव सीतामढ़ी/रीगा. रीगा प्रखंड की सिरौली प्रथम पंचायत भी निर्मल पंचायत बनेगा. इसकी कवायद शुरू कर दी गई है. डीएम राजीव रौशन ने निर्मल पंचायत बनाने को लेकर वहां शौचालय […]
सिरौली प्रथम पंचायत बनेगा निर्मल पंचायत फोटो- 5 दीप प्रज्वलित करते विधायक, डीएम व अन्य, 6 मौजूद लोग, 7 डीएम को सम्मानित करते मुखिया पवन यादव सीतामढ़ी/रीगा. रीगा प्रखंड की सिरौली प्रथम पंचायत भी निर्मल पंचायत बनेगा. इसकी कवायद शुरू कर दी गई है. डीएम राजीव रौशन ने निर्मल पंचायत बनाने को लेकर वहां शौचालय निर्माण का शिलान्यास किया. अब वह दिन दूर नहीं, जब जिले का यह पंचायत भी खुले में शौच से पुरी तरह मुक्त हो जाएगा. कार्यक्रम का हुआ आयोजन शुक्रवार को उक्त पंचायत में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसका उद्घाटन विधायक अमित कुमार टुन्ना, डीएम राजीव रौशन, डीडीसी ए रहमान, एसडीओ संजय कृष्ण, पीएचइडी के कार्यपालक अभियंता किशुन डिस्वा व मुखिया अरविंद कुमार उर्फ पवन यादव ने दीप प्रज्वलित कर किया. डीएम ने दिलाया संकल्प अब खुले में शौच नहीं करने एवं अपने-अपने घरों में शौचालय का निर्माण कराने का डीएम ने लोगों को संकल्प दिलाया. स्वच्छता शपथ के तहत लोगों ने संकल्प लिया कि हर वर्ष 100 घंटे यानी हर सप्ताह दो घंटे श्रमदान करके स्वच्छता के इस संकल्प को पूरा करूंगा. न गंदगी करूंगा और न किसी को करने दूंगा. इसकी शुरुआत खुद से, परिवार से, मोहल्ले से व गांव से करने का संकल्प लिया गया. लोगों ने महात्मा गांधी के एक स्वच्छ व विकसित देश की कल्पना को साकार करने का शपथ लिया. डीएम की अपील पर कार्यक्रम में शामिल सैकड़ों महिला व पुरुषों ने गणतंत्र दिवस तक पंचायत को खुले में शौच से मुक्त कराने का वादा किया. तब कराये जायेंगे विकास कार्य डीएम ने लोगों से कहा कि उनके सहयोग के बगैर यह सपना व संकल्प पूरा होना संभव नहीं है. अगर निर्धारित अवधि तक यह पंचायत खुले में शौच से मुक्त हो गया तो यहां के विकास के तमाम दरवाजे खुल जायेंगे. डीएओ पीके झा ने यह कह कर लोगों को अंदर से झंकझोरा कि हर घर में दो हजार से 10 हजार तक का मोबाइल है, पर एक शौचालय नहीं. उन्होंने शौचालय से होने वाले लाभ से भी अवगत कराया. मुखिया ने मांगा सहयोग मुखिया श्री यादव ने लोगों से अपने-अपने घरों में शौचालय निर्माण कराने की अपील की ताकि पंचायत को निर्मल पंचायत बनाया जा सके. मौके पर सरपंच अमरेंद्र राय, पैक्स अध्यक्ष राजकिशोर सिंह, बीडीओ, बीएओ व मनरेगा पीओ समेत अन्य मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










