पार्क गेट से दिन दहाड़े बाइक की चोरी
पार्क गेट से दिन दहाड़े बाइक की चोरी सीतामढ़ी : शहर में बाइक चोर गिरोह का आतंक जारी है. शायद ही कोई माह हो, जिसमें बाइक चोरी की घटना न घटी हो. सोमवार को भी एक व्यक्ति बाइक चोर गिरोह का शिकार हुआ है. शहर के सीता कुंज नगर उद्यान गेट से दिन दहाड़े चोरों […]
पार्क गेट से दिन दहाड़े बाइक की चोरी सीतामढ़ी : शहर में बाइक चोर गिरोह का आतंक जारी है. शायद ही कोई माह हो, जिसमें बाइक चोरी की घटना न घटी हो. सोमवार को भी एक व्यक्ति बाइक चोर गिरोह का शिकार हुआ है. शहर के सीता कुंज नगर उद्यान गेट से दिन दहाड़े चोरों ने एक बाइक की चोरी कर आराम से फरार हो गये. मामले को लेकर पीडि़त रुन्नीसैदपुर थाना क्षेत्र के गाढ़ा गांव निवासी प्रमोद कुमार ने पुलिस को आवेदन देकर अपनी हीरो ग्लैमर बाईक नंबर-बीआर-30, के-9294 की चोरी हो जाने की शिकायत दर्ज करायी है. बताया है कि वह अपने एक अन्य साथी के साथ पार्क गेट पर बाइक खड़ी कर पार्क में टहलने गया था. 10 मिनट बाद लौट कर आया, तो उसकी बाइक वहां पर नहीं थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










