हाथी-घोड़ा के साथ निकली विशाल कलश यात्रा
हाथी-घोड़ा के साथ निकली विशाल कलश यात्रा फोटो नंबर-24, कलश यात्रा में शामिल कुंवारी कन्या, 25 व 26, कलश यात्रा में शामिल हाथी-घोड़ा — देवेंद्र करेंगे आज महावीरी झंडा का उद्घाटन — विश्वनाथपुर में हो रहा नौ दिवसीय आयोजनसंवाददातासीतामढ़ी : जिला मुख्यालय से सटे विश्वनाथपुर गांव में महावीरी झंडा के आयोजन से एक दिन पूर्व […]
हाथी-घोड़ा के साथ निकली विशाल कलश यात्रा फोटो नंबर-24, कलश यात्रा में शामिल कुंवारी कन्या, 25 व 26, कलश यात्रा में शामिल हाथी-घोड़ा — देवेंद्र करेंगे आज महावीरी झंडा का उद्घाटन — विश्वनाथपुर में हो रहा नौ दिवसीय आयोजनसंवाददातासीतामढ़ी : जिला मुख्यालय से सटे विश्वनाथपुर गांव में महावीरी झंडा के आयोजन से एक दिन पूर्व सोमवार को विशाल कलश यात्रा निकाली गयी. हाथी-घोड़ा के साथ निकाली गयी कलश यात्रा में 501 कुंवारी कन्याएं शामिल थी. आयोजन स्थल से निकाली गयी कलश यात्रा सबसे पहले कैलाशुपरी मुहल्ला स्थित काली मंदिर से सटे लक्ष्मण नदी के उत्तराहिणी घाट पर पहुंची. वहां जल बोझ कर कलश यात्रा में शामिल कन्याएं आजाद चौक, विश्वनाथपुर चौक, बड़ी बाजार, शंकर चौक, कुमार चौक व हनुमान चौक समेत विभिन्न मार्गों का भ्रमण करते हुए पुन: आयोजन स्थल पर पहुंची. इस दौरान पूरा वातावरण भक्तिमय बना हुआ था. कलश यात्रा में शामिल ग्रामीणों व आयोजन समिति के सदस्यों के चेहरे पर महावीरी झंडा के आयोजन को लेकर गजब का उत्साह देखा जा रहा था. चारों तरफ भक्तिमय वातावरण बना हुआ था. इस दौरान शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए आयोजन समिति के अध्यक्ष नवीन यादव, उपाध्यक्ष भोला यादव, कोषाध्यक्ष रामकिशोर यादव, सचिव मनोज यादव व अमरजीत यादव के अलावा शिवशरण राय, धर्मनाथ यादव, श्रीराम यादव, रामजी यादव, आनंद कुमार झा, हरेराम यादव, आलोक यादव, राकेश, वरुण, शंभु, दिलीप, चंदन, मोहन रवि, जयराम, दीपक व गजेंद्र राय ने बताया कि वर्ष 2010 से ग्रामीणों के सहयोग से भव्य महावीरी झंडा का आयोजन किया जा रहा है. 1 से 9 दिसंबर तक महावीरी झंडा का आयोजन किया गया है. मंगलवार को हजारों ग्रामीणों की उपस्थिति में झंडा का उद्घाटन प्रखंड प्रमुख, डुमरा देवेंद्र साह करेंगे. मुख्य अतिथि के रूप में बीडीओ संजय कुमार सिन्हा व जिला विकास शाखा पदाधिकारी रविंद्र कुमार यादव करेंगे. स्वागतकर्ता के रूप में अरुण गोप व अध्यक्ष नवीन यादव मौजूद होंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










