अंतर जिला क्रिकेट प्रतियोगिता 20 को
अंतर जिला क्रिकेट प्रतियोगिता 20 को सीतामढ़ी . डुमरा क्रिकेट क्लब के सदस्यों की बैठक अध्यक्ष अमिताभ सिंह नंदन की अध्यक्षता में हुई, जिसमें 20 दिसंबर को अंतर क्लब अमर प्रकाश वर्मा मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता के आयोजन का निर्णय लिया गया. प्रतियोगिता में आठ टीमें भाग लेगी. क्लब के सचिव दीपक सहगल ने बताया कि […]
अंतर जिला क्रिकेट प्रतियोगिता 20 को सीतामढ़ी . डुमरा क्रिकेट क्लब के सदस्यों की बैठक अध्यक्ष अमिताभ सिंह नंदन की अध्यक्षता में हुई, जिसमें 20 दिसंबर को अंतर क्लब अमर प्रकाश वर्मा मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता के आयोजन का निर्णय लिया गया. प्रतियोगिता में आठ टीमें भाग लेगी. क्लब के सचिव दीपक सहगल ने बताया कि उक्त प्रतियोगिता स्टेडियम मैदान, डुमरा में होना है. इसमें भाग लेने के लिए 15 दिसंबर तक आवेदन किया जा सकता है. प्रतियोगिता नॉक आउट के आधार पर 25 ओवर का निर्धारित मैच खेला जायेगा. बताया गया कि खिलाडि़यों के चयन के लिए छह दिसंबर को चयन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है और टीम का गठन भी किया जायेगा. मौके पर पंकज कुमार सिंह, श्याम किशोर प्रसाद, सूरज भास्कर, कब्बू खिरहर, अर्जुन खिरहर, पंकज कुमार अग्रवाल, राजीव कुमार मिश्र, अमर कुमार, ब्रजेश नंदन, रितेश रमण, अखिलेश कुमार व शब्बी अहमद समेत अन्य मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










