सिलिंडर वस्फिोट में दो युवक घायल, रेफर
सिलिंडर विस्फोट में दो युवक घायल, रेफर बैरगनिया. नेपाल के सीमावर्ती रौतहट जिले में रविवार को रिफिलिंग के दौरान सिलिंडर विस्फोट में दो युवक गंभीर रुप से घायल हो गया. जख्मी गौर नगरपालिका वार्ड संख्या-चार महादेव पट्टी निवासी धर्मेंद्र दास को सीतामढ़ी एवं मुन्ना ठाकुर को नारायणी क्षेत्रीय अस्पताल वीरगंज रेफर किया गया है. रौतहट […]
सिलिंडर विस्फोट में दो युवक घायल, रेफर बैरगनिया. नेपाल के सीमावर्ती रौतहट जिले में रविवार को रिफिलिंग के दौरान सिलिंडर विस्फोट में दो युवक गंभीर रुप से घायल हो गया. जख्मी गौर नगरपालिका वार्ड संख्या-चार महादेव पट्टी निवासी धर्मेंद्र दास को सीतामढ़ी एवं मुन्ना ठाकुर को नारायणी क्षेत्रीय अस्पताल वीरगंज रेफर किया गया है. रौतहट जिले के डीएसपी सह पुलिस प्रवक्ता राजेंद्र पोखरेले ने बताया कि अवैध तरीके से गैस रिफिलिंग के दौरान हादसा हुआ है. जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की जायेगी. मालूम हो कि आंदोलन के दौरान भारतीय क्षेत्र से बड़े पैमाने पर रसोइ गैस सिलिंडर की तस्करी हो रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










