प्रति क्विंटल गन्ना मूल्य 600 रुपये तय हो

Updated:
विज्ञापन

रीगा : संयुक्त किसान संघर्ष मोरचा की प्रखंड इकाई की बैठक अध्यक्ष राम कैलाश सिंह की अध्यक्षता में हुई. किसान भवन में रविवार को हुई उक्त बैठक में किसान नेताओं ने गन्ना मूल्य तय करने के मामले में गन्ना मंत्री की बयान की निंदा की. कहा, वर्ष 2007 में विधानसभा से पारित कर सरकार गन्ना […]

विज्ञापन

रीगा : संयुक्त किसान संघर्ष मोरचा की प्रखंड इकाई की बैठक अध्यक्ष राम कैलाश सिंह की अध्यक्षता में हुई. किसान भवन में रविवार को हुई उक्त बैठक में किसान नेताओं ने गन्ना मूल्य तय करने के मामले में गन्ना मंत्री की बयान की निंदा की. कहा, वर्ष 2007 में विधानसभा से पारित कर सरकार गन्ना मूल्य तय करने का अधिकार केंद्र सरकार से मांगा था.

यह विधेयक आठ वर्षों से लंबित है. सरकार इस पर ध्यान नहीं दे रही है. उत्पादन लागत के आधार पर प्रतिवर्ष गन्ना मूल्य में बढ़ोतरी होनी चाहिए. तीन वर्ष से गन्ना मूल्य में बढ़ोतरी नहीं हुई है. आगामी सीजन के लिए गन्ना का मूल्य 600 रुपये प्रति क्विंटल तय करने की मांग की गयी.

कहा गया कि गन्ना मूल्य एवं बकाये का भुगतान नहीं हुआ तो किसान जगह-जगह आंदोलन करेंगे और गन्ना की खेती पूरी तरह बंद करने पर विचार करेंगे. मौके पर डाॅ आनंद किशोर, मंसूर अहमद खां, पारसनाथ सिंह, आफताब अंजुम बिहारी, चंदेश्वर चौधरी, कुलदीप यादव, विजय कुमार सिंह व मोहन राम समेत कई किसान प्रतिनिधि मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन