पिस्तौल, कारतूस व लूट की राशि के साथ पांच बदमाश िगरफ्तार
सीतामढ़ी : पूर्व सांसद सीताराम यादव के मैनेजर संजय राय की गोली मार कर दिनदहाड़े 12 लाख रुपया लूट लेने के मामले में पिस्तौल, कारतूस व लूट की राशि के साथ 5 बदमाश को पुलिस ने धर दबोचा है. यह सफलता एएसपी (अभियान) संजीव कुमार व डुमरा थानाध्यक्ष छोटन कुमार के नेतृत्व में गठित पुलिस […]
सीतामढ़ी : पूर्व सांसद सीताराम यादव के मैनेजर संजय राय की गोली मार कर दिनदहाड़े 12 लाख रुपया लूट लेने के मामले में पिस्तौल, कारतूस व लूट की राशि के साथ 5 बदमाश को पुलिस ने धर दबोचा है. यह सफलता एएसपी (अभियान) संजीव कुमार व डुमरा थानाध्यक्ष छोटन कुमार के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम को मिली है.
गिरफ्तार अपराधियों में प्रशांत होंडा, मुजफ्फरपुर में ऑटोमोबाइल इंजीनियर व मिठनपुरा स्थित ऑक्सफोर्ड कोचिंग का संचालक क्रमश: राहुल राज व अमित कुमार भी शामिल हैं. दोनों के निशानदेही पर लूट के मामले में संलिप्त जिले के बेलसंड थाना क्षेत्र के भोरहा निवासी राकेश सिंह, नानपुर के रायपुर निवासी लक्ष्मण सहनी व पेट्रोल पंप कर्मी सह रून्नीसैदपुर के चकदोनई निवासी पुरूषोत्तम मंडल को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने दो देशी पिस्तौल, एक देशी रिवाल्वर, 7 जिंदा कारतूस, 7 मोबाइल व 2.37 लाख 9 सौ रुपया भी बरामद किया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










