ई किसान भवन बनकर तैयार, उद्घाटन आज
ई किसान भवन बनकर तैयार, उद्घाटन आज फोटो नंबर- नवनिर्मित ई किसान भवन–करीब 1 करोड़ की लागत से बना भवन–सांसद व विधायक संयुक्त रूप से करेंगे उद्घाटन–भवन सभी सुविधाओं से सुसज्जितबथनाहा : प्रखंड परिसर में करीब 1 करोड़ की लागत से ई किसान भवन बनकर तैयार हो गया है. भवन बन जाने से कृषि विभाग […]
ई किसान भवन बनकर तैयार, उद्घाटन आज फोटो नंबर- नवनिर्मित ई किसान भवन–करीब 1 करोड़ की लागत से बना भवन–सांसद व विधायक संयुक्त रूप से करेंगे उद्घाटन–भवन सभी सुविधाओं से सुसज्जितबथनाहा : प्रखंड परिसर में करीब 1 करोड़ की लागत से ई किसान भवन बनकर तैयार हो गया है. भवन बन जाने से कृषि विभाग के पदाधिकारियों व कर्मचारियों को काफी सहुलियत होने जा रहा है. बता दें कि विभाग के पदाधिकारियों व कर्मचारियों के काम करने के लिए अबतक कोई व्यवस्था नहीं की गयी थी. बीएओ व कृषि सलाहकार अपना काम जैसे-तैसे निबटा रहे थे. बीएओ अरुण कुमार चौधरी ने बताया कि शनिवार को नये ई किसान भवन का उद्घाटन रबी महोत्सव के मौके पर किया जा रहा है. भवन का उद्घाटन स्थानीय सांसद व विधायक क्रमश: राम कुमार शर्मा व दिनकर राम के द्वारा संयुक्त रूप से किया जाएगा. बताया कि नवनिर्मित ई किसान भवन मिटिंग हॉल व कार्यालय के अलावा सभी सुविधाओं से सुसज्जित है. पानी व बिजली की सुविधा उपलब्ध कराया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










